{"_id":"6a87577f123533d2d70d02bf","slug":"garbage-piles-spread-across-the-city-waste-management-system-shrinks-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155728-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहर में कचरे के ढेर फैले, व्यवस्था सिकुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहर में कचरे के ढेर फैले, व्यवस्था सिकुड़ी
Fri, 21 Aug 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
शहर में बीटीएम चौक पर सड़क किनारे कूड़े का लगा ढेर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। नगर परिषद के सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को लगातार 15वें दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के आगे रोष-प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने विधायक और सांसद आवासों पर भी प्रदर्शन किया।
कर्मचारी पैदल मार्च करते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ के बाग कोठी स्थित आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। महम रोड स्थित सांसद आवास पर भी सफाई कर्मचारियों ने विरोध जताया। शहर में कूड़े के ढेर बढ़ गए हैं। कई जगह लोगों ने सूखे कचरे में आग लगा दी जिससे धुआं फैल गया। कुछ सामाजिक संगठनों ने कूड़ा बोरों में भरकर सड़कों से हटाने का प्रयास किया।
नगर पालिका सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रांतीय नेता पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि सरकार नहीं चेती तो आंदोलन और बड़ा होगा। उन्होंने वीआईपी आवासों के बाहर कूड़ा डालने की चेतावनी दी। दानव ने बताया कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं पर सरकार बात नहीं कर रही। शहर में करीब दो हजार टन कूड़ा जमा है जिससे रास्ते सिकुड़ गए हैं।
विज्ञापन
लोहारू में कचरे की समस्या को लेकर प्रबुद्धजनों ने एसडीएम से की मुलाकात
लोहारू। नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। इससे गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैल रही है। लोगों को बीमारी फैलने की आशंका है। इस समस्या को लेकर लोहारू के प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और बुजुर्गों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम मनोज दलाल से मिला। उन्होंने शहर से कचरा उठवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हड़ताल से सफाई प्रभावित हुई है। कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छर-मक्खियों का प्रकोप बढ़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि नगर पालिका की हड़ताल 21 अगस्त तक चलेगी। यदि हड़ताल जारी रहती है, तो व्यापारी, सामाजिक संगठन और युवा सफाई अभियान चलाएंगे। उन्होंने नागरिकों से भी स्वच्छता में योगदान देने की अपील की। एसडीएम मनोज दलाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए ड्राइवर हायर कर कचरा उठाने का कार्य शुरू करवाया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि लोहारू शहर साफ-सुथरा रहे। उन्होंने लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।