Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Results declared for the Senior Secondary (Academic and Open School) supplementary examinations conducted by the Board of School Education, Haryana.
{"_id":"6af6e32be6110969650c8e21","slug":"video-results-declared-for-the-senior-secondary-academic-and-open-school-supplementary-examinations-conducted-by-the-board-of-school-education-haryana-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम घोषित
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा अक्तूबर-2026 में आयोजित कराई गई सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर देखा जा सकता है। परीक्षार्थी अपना परिणाम अनुक्रमांक अथवा नाम,पिता,माता का नाम, जन्म तिथि के आधार पर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक पूरक परीक्षा का परिणाम 68.32 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में 7219 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए थे, जिनमें से 4932 उत्तीर्ण हुए तथा 2044 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में 4903 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 68.77 पास प्रतिशतता के साथ 3372 छात्र पास हुए। इसके अतिरिक्त परीक्षा में प्रविष्ट हुई 2316 छात्राओं में से 67.36 पास प्रतिशतता के साथ 1560 छात्राएं पास हुई। इस परीक्षा में जिला सिरसा 88.19 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला महेंद्रगढ़ 50 फीसदी के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सीनियर सेकेंडरी मुक्त विद्यालय पूरक परीक्षा का परिणाम 52.10 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में प्रविष्ट हुए 12864 परीक्षार्थियों में से 6702 उत्तीर्ण हुए तथा 6162 परीक्षार्थियों की रि-अपीयर आई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में भाग लेने वाले 8517 छात्रों में से 4262 छात्र पास हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 50.04 रही।
इसके अतिरिक्त 4347 छात्राओं मे से 2440 छात्राएं पास हुई, जिनकी पास प्रतिशतता 56.13 रही। इस परीक्षा में जिला पंचकुला 71.83 पास प्रतिशतता के साथ प्रथम स्थान पर तथा जिला चरखी-दादरी 27.91 के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक अपनी उत्तरपुस्तिका की पुन:जांच, पुनर्मूल्यांकन हेतु निर्धारित शुल्क सहित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।