Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The BJP will form the government in Uttar Pradesh with a majority for the third time: Dharambir Prajapat

उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाएगी : धर्मबीर प्रजापति

Sat, 14 Nov 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 14 Nov 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The BJP will form the government in Uttar Pradesh with a majority for the third time: Dharambir Prajapat
सिविल डिफेंस राज्य मंत्री धर्मबीर प्रजापति को सम्मानित करते  पूर्व चेयरमैन मामन चंद व अन्य
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं नागिरक सुरक्षा राज्य मंत्री धर्मबीर प्रजापति वीरवार देर शाम शहर में पहुंचे। पतराम गेट क्षेत्र में नगर परिषद के पूर्व प्रधान मामनचंद के निवास स्थान पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं राज्य मंत्री मिनी बाईपास पर एक समारोह पैलेस में प्रजापति रमेश टाक की सुपुत्री राखी के विवाह समारोह में भी शामिल हुए और नव विवाहितों को अपना आशीर्वाद दिए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री धर्मबीर प्रजापति ने कहा कि भाजपा हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है, जबकि अन्य दलों को चुनाव की तैयारियां करनी पड़ती हैं। उन्होंने दावा किया प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार बहुमत से सरकार बनाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए नीतियां लागू कर रही है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की बदौलत आमजन का जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है। सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मबीर ठेकेदार, महाबीर मोखरिया, जयभगवान ठेकेदार, सुखीराम ठेकेदार, अर्जुन प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed