Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Police conducted a workshop in Bhiwani; participants received detailed information on cybercrime, traffic rules, and crimes against women.
{"_id":"68db9396e55aa713c405c1e4","slug":"video-police-conducted-a-workshop-in-bhiwani-participants-received-detailed-information-on-cybercrime-traffic-rules-and-crimes-against-women-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में पुलिस की पाठशाला; साइबर अपराध, यातायात नियम व महिला विरुद्ध अपराध के बारे में दी विस्तृत जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में पुलिस की पाठशाला; साइबर अपराध, यातायात नियम व महिला विरुद्ध अपराध के बारे में दी विस्तृत जानकारी
वैश्य महाविद्यालय में सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने की।
जिला पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात नियम और महिला विरुद्ध अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महाविद्यालय में पहुुंचने पर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार को एनसीसी के कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ आर्नर दिया गया। जिसके बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में नैतिक मूल्यों के प्रति संवेदनशील रहकर अपने बुजुर्गों का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि संस्कारों से कभी भी समझौता न करें। युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए नशा से दूर रहें और जीवन में उन्नति करें।
सुमित कुमार ने कहा कि युवा गलत संगत व गलत दिशा में अपने कदम न बढ़ाएं और साइबर अपराध से बचाव के लिए भी पूरी तरह से जागरूक नागरिक होने की जिम्मेदारी निभाएं। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव और नशा से दूर रहने के लिए भी विस्तार से जानकारी देकर प्रेरित किया। एसपी सुमित कुमार ने कहा कि पुलिस समाज का आइना होती है, जैसा समाज होगा वैसी ही पुलिस होगी। पुलिस से घबराने की जरूरत नहीं बल्कि पुलिस आपकी मित्र है। मंच संचालन प्रोफेसर हरिकेश पंघाल ने किया। कार्यक्रम में वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने विद्यार्थियों को नैतिक और जीवन मूल्यों पर अच्छे संस्कार लेकर नशा जैसी बुराई से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वैश्य महाविद्यालय की डॉ कामना शर्मा की टीम का सहयोग रहा। इस मौके पर पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव, एसआई दशरथ शर्मा, एएसआई विजय कुमार, कमल भारद्वाज, प्रदीप कुमार, ललित शर्मा का योगदान रहा।
सड़क पर वाहन चलाते समय न तोड़े यातायात नियम: सुरेश कुमार
जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियम न तोड़ें। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करें। जबकि गाड़ी में सीट बेल्ट लगाएं। किसी भी तरह का नशा कर वाहन न चलाएं। आपके जीवन से आपके परिवार की जिम्मेदारी जुड़ी हैं, हमेशा यह बात ध्यान में रखकर ही वाहन सुरक्षित तरीके से चलाएं। यातायात पुलिस का काम चालान काटना नहीं है, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है।
महिला पुलिस थाना की उप निरीक्षक रेनुबाला ने बताया कि
महिला पुलिस थाना की उप निरीक्षक रेनुबाला ने बताया कि महिलाओं के सुरक्षित सफर के लिए पुलिस ने ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा शुरू की है। उन्होंने बताया कि रात में कैब, ऑटो में सफर करने वाली महिलाएं 112 पर फोन कर ट्रिप मॉनिटरिंग की सुविधा ले सकती है। पुलिस के जवान जीपीएस से महिला के ट्रिप को मॉनिटर करेंगे। हर एक आधे और एक घंटे में कंट्रोल रूम से फोन कर महिला की कुशलक्षेम भी पूछा जाएगा। महिलाएं फोन का कम से कम इस्तेमाल कर महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति भी सजगता से काम लें।
साइबर क्राइम पुलिस थाना से विष्णु ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के जरिए किए जाने वाले साइबर अपराध और ठगी के प्रति जागरूक किया। विष्णु ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक को ना खोलकर देखें और किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के झांसे में न आएं। साइबर ठग रोजाना नए-नए तौर तरीके अपना रहे हैं, इनसे बचाव के लिए जागरूक रहें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तुंरत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल बेवसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। धोखाधड़ी से बचने के लिए जिला पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी की गई हिदायतों को भी अपनाएं।
नशा प्रवृत्ति समाज के लिए घातक हैं, इससे युवाओं को हमेशा दूर रहकर अपने व्यक्तित्व विकास एवं कॅरियर के प्रति जागरूक होकर आगे बढ़ना चाहिए। साइबर ठगी आज इतनी बढ़ गई है कि हर तबका इसकी चपेट में आ रहा है। साइबर अपराध के प्रति जिला पुलिस सजगता से काम कर रही है, इसके लिए नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है। खासकर युवा वर्ग जो मोबाइल फोन का अत्यधिक प्रयोग करता है, उन्हें भी साइबर अपराध के नए-नए तौर तरीके अपनाने वाले ठगों से बचने के लिए सजग रहना होगा। -सुमित कुमार पुलिस अधीक्षक भिवानी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।