{"_id":"6991c51b712f51f2460dc2cf","slug":"video-one-person-died-in-bhiwani-road-accident-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के जूई में बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के जूई में बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो घायल
कस्बे जूई के बस स्टैंड पर शनिवार देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जूई कला निवासी मनोज उर्फ बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल अभिषेक निवासी नंगला को भिवानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि विकास निवासी गोलागढ़ को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जबकि चालक मनीषा यादव मौके से फरार है।
जानकारी के अनुसार गांव नंगला निवासी अभिषेक हिसार से अपने घर लौट रहा था। जूई पहुंचने पर उसकी मुलाकात अपने तीन दोस्तों से हुई। चारों दोस्त कार में सवार हो गए। बताया जा रहा है कि मनीष यादव ने कार चलाने की इच्छा जताई और ड्राइविंग सीट संभाल ली। कुछ ही देर बाद बस स्टैंड के पास कार तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग भी धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, घायल अभिषेक नंगला की शिकायत पर चालक मनीष यादव के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। जूई थाना से एएसआई रणबीर ने बताया कि मृतक मनोज का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।