Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
National tournament for disabled cricket to be held in Bhiwani in February; 24 teams to participate
{"_id":"6aef0cfc033d7c48a4012612","slug":"video-national-tournament-for-disabled-cricket-to-be-held-in-bhiwani-in-february-24-teams-to-participate-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरवरी में भिवानी में होगा दिव्यांग क्रिकेट का राष्ट्रीय टूर्नामेंट, 24 टीमें लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी में भिवानी में होगा दिव्यांग क्रिकेट का राष्ट्रीय टूर्नामेंट, 24 टीमें लेंगी हिस्सा
भिवानी। फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया और महासचिव रवि चौहान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि फरवरी में दिव्यांग क्रिकेट मुकाबले कराए जाएंगे। जिसमें 24 टीमों के बीच राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले खेले जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ में फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष संजय गोयल, हरियाणा संगठन के पूर्व अध्यक्ष रहे गोवर्धन आचार्य , रमेश सैनी सहित अनेक दिव्यांग क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया और महासचिव रवि चौहान ने कहा कि आज दिव्यांग क्रिकेट देश के 28 राज्यों तक पहुंच गया है । राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग क्रिकेट में दिव्यांग खिलाड़ी प्रचम लहराने का काम कर रहे हैं ।अब दिव्यांग क्रिकेट में भी नॉर्मल क्रिकेट की तरह अंदर-19 के खिलाड़ियों पर फोकस रहेगा । उन्होंने कहा कीहरियाणा में 24 टीमों का मुकाबला रहेगा। 3 दिसंबर को जम्मू कश्मीर में नॉर्थ जोन की प्रतियोगिता रहेगी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के द्वारा अभी सभी स्टेट को पत्र भेजा गया है कि वह दिव्यांग क्रिकेट को सपोर्ट करें तो जल्द ही दिव्यांग क्रिकेट को और मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि भारत सरकार भी दिव्यांग क्रिकेट को गंभीर रूप से ले रही है और उन्होंने मांग भी की है कि पैरा खेलों में दिव्यांग क्रिकेट को शामिल किया जाए और सरकार की खेल नीति में दिव्यांग क्रिकेट को जोड़ा जाए, ताकि खिलाड़ियों की सर्टिफिकेट ग्रेड में शामिल हो सके । जिससे खिलाड़ियों को नौकरी आदि में काफी लाभ मिलेगा तथा खिलाड़ियों को कैस अवार्ड पॉलिसी में भी शामिल किया जाए । उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े टूर्नामेंट की तैयारी की जा रही है और खिलाड़ियों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा, हर प्लेट फार्म पर खिलाड़ियों को सम्मान दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।