Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
More than 60 women pledged to become self-reliant at Amar Ujala's 'Aparajita' program in Bhiwani.
{"_id":"6aae38e8399a0db131097bcc","slug":"video-more-than-60-women-pledged-to-become-self-reliant-at-amar-ujalas-aparajita-program-in-bhiwani-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने लिया आत्मनिर्भरता का संकल्प
शहर के मिनी बाईपास स्थित रितू इंसा इंस्टीच्यूट में शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आत्मनिर्भरता के विषय पर केंद्रित था, जिसमें 60 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में रितू इंसा इंस्टीच्यूट की संस्थापक टेलेंटिड रितू इंसा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वैश्य महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका कामना कौशिक विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहीं। रितू इंसा ने कहा कि सांसाधनों के अभाव में भी महिलाएं हौंसले के साथ आगे बढ़ें, उन्हें मेहनत के बल पर मुकाम मिलेगा। वहीं दोनों अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपनी क्षमताएं पहचानने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम महिलाओं को समाज में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित करने के लिए हुआ। इस मौके पर महिलाओं और युवतियों के आत्म निर्भर बनने संबंधी सवालों का भी अतिथियों ने जवाब दिया और उन्हें अपनी क्षमताओं के अनुरूप आगे बढ़ने की राह सुझाई। कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि अमर उजाला का अपराजिता अभियान महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।