{"_id":"6ac755778eb73d9a60028f16","slug":"video-india-bloc-protests-in-bhiwani-levels-allegations-against-the-election-commission-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए आरोप
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वीरवार को भिवानी में प्रदर्शन किया। कांग्रेस सहित गठबंधन के कार्यकर्ता क्राउन प्लाजा से जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।
लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने पुतला भी जलाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर गरीब, आम आदमी, एससी, बीसी वर्ग और युवाओं के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। नेताओं ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को मतदान का समान अधिकार देता है और किसी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटने पर उसे सुधार का उचित अवसर मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रभावशाली लोगों को भी वोट संबंधी आपत्तियां ठीक करवाने में परेशानी हो रही है तो गरीब और आम आदमी के लिए यह प्रक्रिया कितनी मुश्किल होगी। युवाओं के दस्तावेज और मतदाता पंजीकरण से जुड़े मामलों को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।