Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, on the occasion of Gopashtami, *gaushalas* (cow shelters) in the Loharu assembly constituency received cheques totalling approximately two crore rupees.
{"_id":"6afc33c2654adb47830d1dd5","slug":"video-in-bhiwani-on-the-occasion-of-gopashtami-gaushalas-cow-shelters-in-the-loharu-assembly-constituency-received-cheques-totalling-approximately-two-crore-rupees-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में गोपाष्टमी पर लोहारू विधानसभा क्षेत्र की गोशालाओं को मिले करीब दो करोड़ रुपये के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में गोपाष्टमी पर लोहारू विधानसभा क्षेत्र की गोशालाओं को मिले करीब दो करोड़ रुपये के चेक
गोपाष्टमी पर हरियाणा सरकार एवं गो सेवा आयोग की ओर से लोहारू विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं को गो माता के चारे-पानी एवं देखभाल के लिए करीब दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर लोहारू की गोपाल गोशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल और महेंद्रगढ़ के विधायक कंवरपाल यादव ने शिरकत की तथा गोशाला प्रतिनिधियों को सहायता राशि के चेक सौंपे।
कार्यक्रम के दौरान लोहारू गोपाल गोशाला को गो माता के चारे और पानी की व्यवस्था के लिए करीब 34 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इसके अलावा लोहारू विधानसभा क्षेत्र की अन्य गोशालाओं के लिए भी करीब दो करोड़ रुपये की राशि के चेक वितरित किए गए। इस आर्थिक सहायता से गोशालाओं में गोवंश के लिए चारा, पानी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवरपाल यादव ने पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा लोहारू क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जेपी दलाल शुरू से ही गौसेवा, समाजसेवा और मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौसेवा के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए।
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि गोपाष्टमी के पावन अवसर पर हरियाणा सरकार एवं गौ सेवा आयोग की ओर से लोहारू विधानसभा क्षेत्र की गोशालाओं के लिए करीब दो करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवाई गई है। हरियाणा सरकार की नीति है कि गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए गोशालाओं को आवश्यक सुविधाएं एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।