{"_id":"69d25d269a1130b2b309bb7c","slug":"video-former-cabinet-minister-ranjit-chautala-slams-congress-and-bjp-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: क्षेत्रिय दलों की राजनीति खत्म, देश में दो ही दल : रणजीत चौटाला, पूर्व कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: क्षेत्रिय दलों की राजनीति खत्म, देश में दो ही दल : रणजीत चौटाला, पूर्व कैबिनेट मंत्री
पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में विधायकों की थोक बिक्री होने पर कांग्रेस व भाजपा दोनों को आईना दिखाया। साथ ही, कहा कि युद्ध लंबा चला तो संभलने में पांच साल लग जाएंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह चौटाला भिवानी में पूर्व सांसद चौधरी जंगबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने जंगबीर सिंह के जीवन, संघर्ष व सादगी की सराहना की। इस दौरान रणजीत सिंह चौटाला ने राज्यसभा चुनाव में हुए खेले पर कहा कि विधायकों का आचरण बहुत ही निंदनीय है। लोग तपती गर्मी में वोट देते हैं, फिर वो थोक में बिक जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे गंदा काम नहीं हो सकता, इससे राजनीतिक संस्थाओं की नींव कमजोर होती है। वहीं खुद के राजनीतिक फैसले को लेकर रणजीत चौटाला ने कहा कि क्षत्रिय दलों की राजनीति खत्म हो चुकी है। देश में केवल दो दल बचे हैं। मैं अंधेरे में तीर नहीं मारूँगा, लाखों लोगों की भीड़ करके अगला राजनीतिक फैसला लूंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इरान, इजराइल व अमेरिका के बीच युद्ध लंबा चला तो बड़ी मुश्किल होगी। युद्ध के चलते महंगाई आसान छुएगी और अगले पांच साल तक इसका असर रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।