{"_id":"6a8f48fc7c410e09a30d4ca2","slug":"second-chance-for-htet-candidates-for-biometric-verification-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156076-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन का दूसरा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन का दूसरा मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के बायोमेट्रिक सत्यापन से वंचित अभ्यर्थियों को दूसरा मौका दिया गया है। अब 30 और 31 अगस्त को बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय भिवानी में सत्यापन केंद्र स्थापित किया गया है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि एचटेट-2025 का आयोजन चार और पांच जुलाई को हुआ था। परीक्षा का परिणाम 22 अगस्त को घोषित किया जा चुका है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले 10 से 12 अगस्त तक अभ्यर्थियों ने विभिन्न जिलों में स्थापित सत्यापन केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन कराया था।
उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी यानी जिनका परीक्षा परिणाम आरएलवी (परिणाम बाद में सत्यापन) दर्शाया गया है उन्हें 30 और 31 अगस्त को बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने का दूसरा अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बोर्ड मुख्यालय भिवानी में बायोमेट्रिक सत्यापन केंद्र स्थापित किया गया है। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी भी अपना बायोमेट्रिक सत्यापन बोर्ड मुख्यालय भिवानी में करा सकते हैं।