{"_id":"69a7062e7367990de2020bfc","slug":"video-father-of-two-children-committed-suicide-in-loharu-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू में दो बच्चों के पिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू में मंगलवार को सायं लगभग 6:40 बजे वार्ड नंबर 3, पुराना शहर स्थित मकान में किराए पर रह रहे एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान विवेक कुमार पुत्र महावीर, निवासी गांव लालई खेरगढ़, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह लोहारू में किराए के मकान में रहकर कार्य करता था।
घटना की सूचना मिलते ही ईआरवी-142 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद थाना लोहारू के प्रभारी निरीक्षक मुरारी लाल भी पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक विवाहित था तथा उसके दो बच्चे हैं, जो अपने पैतृक गांव में रहते हैं। वह लोहारू स्थित सफल फीड मिल में कार्यरत था।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुरारी लाल ने बताया कि पुलिस द्वारा मौके की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एफएसएल टीम को सूचित किया गया है। मृतक के परिजनों के पहुंचने तथा एफएसएल टीम की जांच के बाद शव को नीचे उतारकर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।