{"_id":"6925c5a3b3ef678a2500d7d4","slug":"video-digvijay-chautala-slams-bjp-2025-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: एचटेट परीक्षा परिणाम की जांच करवा जीरो टॉलरेंस की नीति साबित करे भाजपा : दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: एचटेट परीक्षा परिणाम की जांच करवा जीरो टॉलरेंस की नीति साबित करे भाजपा : दिग्विजय चौटाला
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के 8वें स्थापना दिवस समारोह पर जींद के जुलाना में 7 दिसंबर को होने वाली जनसरोकार दिवस रैली की तैयारियों को लेकर जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने मंगलवार को जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक का आयोजन रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में किया गया। जिले से अकेले 10 हजार लोगों के जुलाना रैली में शिरकत करने का दावा करते हुए दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन्हें रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया।
चौधरी देवीलाल सदन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में दिग्विजय चौटाला ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने कहा कि मौकापरस्ती करने वालों के लिए आगे कोई मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का मानना है कि यदि प्रदेश का युवा सक्षम होगा, तभी प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर होगा। इसीलिए वे युवाओं के लिए विशेष तौर पर काम कर रहे हैं। दिग्विजय ने दावा किया कि डिप्टी सीएम और जेजेपी के कार्यों से प्रभावित होकर प्रदेश का युवा पार्टी से जुड़ रहा है, और 7 दिसंबर की रैली में युवाओं की खास भागीदारी दिखेगी।
प्रेस वार्ता में दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा के युवाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा आज दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर है। उन्होंने एचटेट परीक्षा में हुई कथित धांधली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री की चुप्पी पर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा कि पारदर्शिता का दम भरने वाली भाजपा सरकार के नाक के नीचे परीक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है। यदि सरकार पाक-साफ है, तो एचटेट परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच जरूर करवाए। पूर्व आईपीएस अधिकारी द्वारा इनेलो नेता अभय चौटाला पर 39 जूते मारने का दावा करने के गंभीर मामले पर भी दिग्विजय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है। आईपीएस के साथ ऐसा होना बहुत सोचने वाला विषय है। उन्होंने कहा कि जिनकी ऐसी सोच रही थी और है उनको इन आरोपों का जवाब देना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा, जगदीश धनाना, राजबीर तालु, सिलोचना पोटलिया, निर्मला परमार, अल्का आर्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।