Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Congress corners the government over the Ayushman scheme; District Urban President Pradeep Gulia says stopping medical treatment for ailments is wrong.
{"_id":"6ac0dca489735e9fbc0e8c76","slug":"video-congress-corners-the-government-over-the-ayushman-scheme-district-urban-president-pradeep-gulia-says-stopping-medical-treatment-for-ailments-is-wrong-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान योजना को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया बोले- बीमारियों का इलाज बंद करना गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान योजना को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया बोले- बीमारियों का इलाज बंद करना गलत
भिवानी। आयुष्मान व चिरायु योजना में कई बीमारियों के इलाज को बंद करने व प्राइवेट अस्पतालों की बकाया राशि जारी ना होने पर कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का एलान किया है।
भिवानी में कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया ने आयुष्मान व चिरायु योजना में कई बीमारियों का इलाज बंद करने पर विरोध जताया। गुलिया ने आरोप लगाया कि सरकार ने जरूरतमंदों व प्राइवेट अस्पतालों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि योजना अच्छी थी, पर सरकार वादे पर कायम नहीं रही। साथ ही कहा कि सरकार ने एक लाख 80 हजार रुपए से ऊपर की आय वालों से भी प्रीमियम ले लिया। लेकिन अब आए दिन जरूरी बीमारियों का इलाज से भी सरकार बच रही है। गुलिया ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों की बकाया 1200 करोड़ रुपये की राशि भी जारी नहीं की है। जिसके चलते वो भी कई बार इलाज नहीं करते। गुलिया ने कहा कि सरकार ने सभी बीमारियों का इलाज शुरू नहीं किया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आयुष्मान व चिरायु योजना को लेकर पूरे हरियाणा में आंदोलन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।