फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   farmer leader met manisha father

Bhiwani News: मनीषा के परिजनों से मिले किसान नेता, मदद का दिया आश्वासन

Sat, 03 Oct 2026 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
farmer leader met manisha father
मनीषा के पिता संजय कुमार के साथ बातचीत करते किसान नेता सुरेश कोथ। संवाद
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कोथ ने की मुलाकता
विज्ञापन


फोटो: 31
संवाद न्यूज एजेंसी
ढिगावामडी। मनीषा मौत मामले में सीबीआई कोर्ट पंचकूला में चल रहे मुकदमे को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी शुक्रवार को पीड़िता के पिता संजय कुमार के घर पहुंचे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कोथ ने परिजनों से मुलाकात कर मामले का की जानकारी ली।
सुरेश ने कहा कि अब यह मामला सीबीआई कोर्ट में विचाराधीन है। जब भी परिवार को उनकी जरूरत होगी वह नियमानुसार हर संभव साथ देंगे और न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़े रहेंगे। 11 अक्तूबर 2025 को लापता हुई 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा का शव 13 अक्तूबर को सिंघानी नहर के पास मिला था।
विज्ञापन

मामले की सीबीआई द्वारा जांच की गई थी। इसकी क्लोजर रिपोर्ट सीबीआई की कोर्ट में दाखिल कर इसे आत्महत्या का मामला करार दिया गया। पीड़ित परिवार और पिता बेटी की निर्मम हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को संजय के घर पहुंचने वालों में मेवा सिंह आर्य भाकियू जिलाध्यक्ष, आजाद सिंह भूंगला प्रदेश सचिव, विजेन्द्र, संजय, रामकिशन, कैलाश जोशी, जयबीर नम्बरदार, भाकियू दादरी जिला प्रधान राजकुमार हडोदी सहित कई किसान नेता शामिल रहे।

सीबीआई में दाखिल हो चुकी है विरोध याचिका
मनीषा के पिता संजय की तरफ से सीबीआई के पूर्व उप कानूनी सलाहकार एडवोकेट हर्ष मोहन सिंह के माध्यम से विरोध याचिकाकर्ता डाली जा चुकी है। इसमें मनीषा की मौत के कारणों और परिस्थितियों को लेकर सीबीआई की रिपोर्ट पर संदेह व्यक्त किया गया है। याचिकाकर्ता संजय का कहना है कि पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से ठीक से पूछताछ नहीं की। यह विरोध याचिका सीबीआई अदालत में 22 सितंबर को दाखिल की गई थी। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को सीबीआई की विशेष अदालत में होगी। इस सुनवाई पर विरोध याचिका पर बहस की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed