फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bjp state adhyaksh will reache bahal tomorrow

Bhiwani News: कल बहल पहुंचेंगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता

Sat, 03 Oct 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
bjp state adhyaksh will reache bahal tomorrow
फोटो: 26
विज्ञापन

पूर्व कृषि एवं वित्त मंत्री जेपी दलाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बहल। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के 4 अक्तूबर को बहल आगमन के लिए क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
बहल की नई अनाज मंडी में होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व कृषि एवं वित्त मंत्री जेपी दलाल ने नई अनाज मंडी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने मंच, टेंट, कार्यकर्ताओं और आमजन के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। दलाल ने मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। वाहनों की पार्किंग के लिए भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत और व्यवस्थाएं
भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने बताया कि 4 अक्तूबर को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का लोहारू विधानसभा क्षेत्र की ओर से स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचेंगे। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। आयोजन स्थल पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रभारी अरविंद यादव, रवि महमिया, पूर्व सरपंच गजानंद और हनुमान शर्मा पाजू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed