Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani SDM Manoj Dalal paid obeisance at the *bhandara* (community feast), partook of the *prasad*, and sought blessings.
{"_id":"6a97f9d01934ece3b1070722","slug":"video-bhiwani-sdm-manoj-dalal-paid-obeisance-at-the-bhandara-community-feast-partook-of-the-prasad-and-sought-blessings-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी एसडीएम मनोज दलाल ने भंडारे में माथा टेका, प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी एसडीएम मनोज दलाल ने भंडारे में माथा टेका, प्रसाद ग्रहण कर लिया आशीर्वाद
भिवानी। श्याम सेवा समिति की ओर से गोगामेड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पिलानी रोड स्थित गोशाला के बाहर पांच दिवसीय नि:शुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारा पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें गोगामेड़ी जाने वाले यात्रियों के लिए खाने-पीने, ठहरने और स्नान करने की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।
भंडारे में लोहारू के उपमंडल अधिकारी नागरिक मनोज दलाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की।
एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य करना सराहनीय है। समाज के लोगों द्वारा मिलकर यात्रियों के लिए भोजन, पानी, विश्राम और स्नान जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना मानव सेवा का अच्छा उदाहरण है। पांच दिवसीय भंडारे की अध्यक्षता सुरेश डीडवानिया द्वारा की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।