Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Allegation of assault on an 11th-grade student at a government school; referred to Bhiwani in critical condition.
{"_id":"6ae5eee9a74bd5baec0a78c8","slug":"video-allegation-of-assault-on-an-11th-grade-student-at-a-government-school-referred-to-bhiwani-in-critical-condition-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में 11वीं के छात्र से मारपीट का आरोप, गंभीर हालत में भिवानी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में 11वीं के छात्र से मारपीट का आरोप, गंभीर हालत में भिवानी रेफर
भिवानी। गांव बारवास स्थित सरकारी स्कूल में कक्षा 11वीं के छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 28 अक्तूबर की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र दीपांशु निवासी बसीरवास ने आरोप लगाया कि स्कूल के अध्यापकों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई, जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद छात्र ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने उसे लोहारू के उपनागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया। फिलहाल छात्र का भिवानी में उपचार चल रहा है।
पीड़ित छात्र दीपांशु के अनुसार स्कूल में उसके साथ चार बार मारपीट की गई है। छात्र ने आरोप लगाया कि अध्यापक राजेश और दिनेश ने उसके साथ मारपीट की, जबकि इससे पहले अध्यापक सुरेश द्वारा भी उसकी पिटाई की गई थी। छात्र के परिजनों माता-पिता और भाई ने स्कूल पहुंचकर अध्यापकों से घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन उनका आरोप है कि उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर न्याय दिलाने की मांग की है। इस संबंध में लोहारू पुलिस थाने में शिकायत भी दी गई है।
अध्यापक ने मारपीट के आरोपों को बताया निराधार
वहीं दूसरी ओर स्कूल के अध्यापक राजेश ने छात्र के साथ मारपीट करने के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं के कुछ विद्यार्थियों के संबंध में शिकायत दी गई थी, जिसमें छात्राओं के साथ कमेंट करने, गंदे इशारे करने और गाली-गलौच करने की बात कही गई थी। इसी शिकायत के आधार पर छात्र दीपांशु से पूछताछ की गई थी, लेकिन उसके साथ किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई।
स्कूल में की तोड़फोड़
अध्यापक राजेश ने यह भी आरोप लगाया कि छात्र दीपांशु के परिजनों द्वारा स्कूल में पहुंचकर तोड़फोड़ की गई। इस संबंध में उन्होंने मौके से डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल मामले में छात्र और स्कूल अध्यापक की ओर से अलग-अलग पक्ष सामने आए हैं। अब पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।