Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Abhay Chautala said in Bhiwani if Rahul Gandhi were right, the BJP government wouldn't keep coming to power; Hooda is fighting his own battle instead of one for the public interest.
{"_id":"6a9406afa08d1cab3705e4c6","slug":"video-abhay-chautala-said-in-bhiwani-if-rahul-gandhi-were-right-the-bjp-government-wouldnt-keep-coming-to-power-hooda-is-fighting-his-own-battle-instead-of-one-for-the-public-interest-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में बोले अभय चौटाला- राहुल गांधी सही होते तो बार-बार भाजपा की सरकार ना बनती; हुड्डा जनहित की बजाय खुद की लड़ाई लड़ रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में बोले अभय चौटाला- राहुल गांधी सही होते तो बार-बार भाजपा की सरकार ना बनती; हुड्डा जनहित की बजाय खुद की लड़ाई लड़ रहे हैं
भिवानी पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने राहुल गांधी व भूपेन्द्र हुड्डा के साथ हरियाणा सरकार पर निशाना साधा। अभय ने दावा किया कि आने वाला समय इनेलो का होगा। वो यहां देवीलाल जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे।
देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय ताऊ देवीलाल की जयंती पर इस बार इनेलो नूंह में 27 सितंबर को बड़ी रैली करने जा रही है। जिसको कामयाब करने के लिए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला हर विधानसभा में जाकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं। भिवानी विधानसभा की बैठक लेने अभय चौटाला जाट धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो के प्रति लोगों का रुझान बढ़ने लगा है।
अभय ने कहा कि इसका कारण है कि लोग भाजपा व कांग्रेस से परेशान होकर अब बदलाव चाहते है। क्योंकि भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया और कांग्रेस हर चुनाव में खेल कर जाती है। इसके बाद उनके निशाने पर पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा आए। हरियाणा की विधानसभा में पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा के साथ हुई पुलिस की धक्का मुक्की पर अभय चौटाला ने कहा कि हुड्डा जनता की बजाय खुद की लड़ाई लड़ रहे हैं। हुड्डा ने सुर्खियों में आने के लिए विधानसभा में ड्रामा किया।
उन्होंने कहा कि हुड्डा खुद सीएम रहे हैं, उन्हें पता है विधानसभा में काले कपड़े पहन कर या तख्ती लेकर नहीं जा सकते। अभय ने कहा कि ये नाटक करने की बजाय अच्छा होता हुड्डा बढ़ते भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई व सफाई कर्मचारियों की मांग पर सरकार को घेरते।
अभय चौटाला ने राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कटाक्ष किया और कहा कि राहुल गांधी सही से चलते तो बार बार भाजपा की सरकार नहीं बनती। आज भाजपा की सरकार है तो वो राहुल गांधी व कांग्रेस की गलत नीतियों की बदौलत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।