{"_id":"6afaf00e2e6d9cd0b30d5c90","slug":"video-100-teachers-trained-in-bhiwani-under-the-safe-childhood-campaign-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 100 शिक्षकों को दी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत 100 शिक्षकों को दी ट्रेनिंग
भिवानी। बच्चों को यौन अपराधों, साइबर क्राइम और अन्य असामाजिक गतिविधियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए ) की ओर से संयुक्त रूप से सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टीआईटी कॉलेज सभागार, भिवानी में भिवानी ब्लॉक के करीब 100 शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीजेएम पवन कुमार मौजूद रहे। इस दौरान उन स्कूलों के लीगल लिटरेसी क्लब इंचार्ज शिक्षकों को बुलाया गया, जिनमें 200 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को जागरूक कर स्कूलों में बच्चों को पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि अभियान के तहत प्राइमरी, हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्तर के बच्चों को उनकी उम्र के अनुसार अलग-अलग तरीके से जागरूक किया जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में जाकर बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारियां देंगे। वहीं डीएलएसए के पैनल एडवोकेट ने शिक्षकों को पॉक्सो एक्ट और बच्चों के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को जागरूक करें और किसी भी परेशानी की स्थिति में उनकी मदद के लिए आगे आएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।