{"_id":"68c194f1bc6ff6910b0406b5","slug":"video-waterlogging-problem-in-majri-village-in-ambala-2025-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"साहा के माजरी गांव में जलभराव से लोग आक्रोशित, स्कूल भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहा के माजरी गांव में जलभराव से लोग आक्रोशित, स्कूल भी बंद
साहा के माजरी गांव में जलभराव के हालातों को लेकर ग्रामीणों का आक्राेश बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि 25 जून से माजरी गांव में जलभराव की समस्या है। ऐसे में यहां पर सरकारी स्कूल भी बंद कर दिया गया है। बच्चों को पास के गांव के स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है। ग्रामीणों को रोजाना अपने बच्चों को पास के गांव तक ले जाना पड़ता है। हालात यह हैं कि ग्रामीणों ने मांग की है सरपंच या प्रशासन हमें एक किश्ती उपलब्ध करा दें जिससे हम रोजाना के अपने काम कर सकें। क्योंकि जलभराव की समस्या का समाधान किसी से भी निकल नहीं रहा है। स्थानीय निवासी टिंकू ने बताया कि हमारे गांव में जलभराव के अलावा कोई समस्या नहीं है। लंबे समय से गांव में प्राइमरी स्कूल बंद पड़ा है। चुनाव के समय गांव में नेता आ जाते हैं मगर इस समस्या को देखने कोई नहीं आ रहा है। बीडीपीओ कार्यालय में भी शिकायत कर चुके हैं मगर अभी तक जलनिकासी नहीं हुई है। ग्रामीण सोमनाथ ने बताया कि तीन महीने से गांव में जलभराव है। जलभराव के कारण गांव में बीमारी का खतरा बन गया है। उन्होंने सरपंच पर आरोप लगाए। पानी निकासी के लिए भी पंप देने की बात कही, मगर वे पंप आज तक नहीं पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।