Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Water from the overflowing Tangri River entered colonies in Ambala; angry residents staged a blockade and stopped the vehicles of the SDM and EO.
{"_id":"6a511f32ddcf20101203a5d5","slug":"video-water-from-the-overflowing-tangri-river-entered-colonies-in-ambala-angry-residents-staged-a-blockade-and-stopped-the-vehicles-of-the-sdm-and-eo-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: टांगरी नदी के उफान से कॉलोनियों में घुसा पानी, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम; SDM, EO की गाड़ियों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: टांगरी नदी के उफान से कॉलोनियों में घुसा पानी, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम; SDM, EO की गाड़ियों को रोका
अंबाला। टांगरी नदी में अचानक 25 हजार क्यूसेक पानी आने से अंबाला कैंट की तटीय कॉलोनियों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गलियों और घरों में पानी घुसता देख लोगों का सब्र टूट गया, जिसके बाद आक्रोशित निवासियों ने टांगरी बांध रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाओं ने सड़क के बीचों-बीच धरना दिया, जिससे एसडीएम और नगर परिषद के ईओ की गाड़ियां करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। प्रशासन और स्थानीय पार्षद हरमिंदर सिंह हीरा के बीच-बचाव के बाद जाम खोला जा सका। इस दौरान लोग काफी आक्रोशित नजर आए।
टांगरी की जद में आने वाली करीब 40 कॉलोनियों के निवासियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने नदी को दोनों तरफ से गहरा करने की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रशासन ने दूसरी तरफ स्थित वैध कॉलोनियों (प्रभूप्रेमपुरा, ब्राह्मण माजरा और करधान) को बचाने के लिए केवल उधर ही खुदाई की। इसका खामियाजा आज 20 हजार से अधिक गरीब आबादी को भुगतना पड़ रहा है। लोग अपना सामान लेकर छतों और बांध पर शरण लेने को मजबूर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।