{"_id":"68fe1930cf31165b9e041975","slug":"video-lakhwinder-the-mastermind-of-the-shooting-was-arrested-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: जिप अध्यक्ष मक्खन सिंह के घर पर गोलीकांड का मास्टरमाइंड लखविंद्र गिरफ्तार, आठ दिन का रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: जिप अध्यक्ष मक्खन सिंह के घर पर गोलीकांड का मास्टरमाइंड लखविंद्र गिरफ्तार, आठ दिन का रिमांड
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के साथी कैथल के तितरम गांव निवासी लखविंद्र उर्फ लाखा को अंबाला एटीएफ की मदद से काबू कर लिया गया है। लखविंद्र पर अंबाला के मौजूदा जिप अध्यक्ष मक्खन सिंह लबाना के घर पर 2023 में गोलियां चलाने व जबरन वसूली का मामला दर्ज था। इसके अलावा यमुनानगर, गोहाना, रोहतक, कैथल में इसी तरह के पांच मामले दर्ज है। आरोपी को अमेरिका में फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद 25 अक्टूबर को उसे अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर ही अंबाला एसटीएफ ने आरोपी को काबू कर लिया। रविवार को एसटीएफ ने अंबाला में जेएमआईसी अक्षय अरोड़ा की कोर्ट नंबर 22 में पेश कर आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी 2022 को डंकी रूट के जरिये पुर्तगाल से यूएसए गया था। तभी से वह अनमोल लॉरेंस संग रहकर अपराध की दुनिया में सक्रिय था। 27 अप्रैल 2023 को अंबाला में हुए गोलीकांड मामले में ही एसटीएफ अंबाला ने विदेश में बैठे लखविंद्र का नाम सामने आने के बाद पकड़ने की प्रक्रिया शुरू करवाई थी। लखविंद्र का आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए 26 अक्टूबर 2024 को इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। अमेरिका में एफबीआई ने इसी आधार पर लखविंद्र उर्फ लाखा को छह माह पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। तभी से लखविंद्र को भारत लाने की कागजी प्रक्रिया चल रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।