Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Farmers' anger erupts in Ambala over paddy procurement limits and deductions; they block the Hisar highway.
{"_id":"6ad331fe820ea63a97001274","slug":"video-farmers-anger-erupts-in-ambala-over-paddy-procurement-limits-and-deductions-they-block-the-hisar-highway-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"धान खरीद सीमा और कटिंग के विरोध में अंबाला में फूटा किसानों का गुस्सा, हिसार हाईवे जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद सीमा और कटिंग के विरोध में अंबाला में फूटा किसानों का गुस्सा, हिसार हाईवे जाम किया
अंबाला शहर में अनाज मंडी के बाहर किसानों का गुस्सा शनिवार को आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के बैनर तले किसानों ने अनाज मंडी के सामने हिसार रोड पर जाम लगा दिया। किसान सड़क के बीचों बीच बैठ गए। वहीं पर लंगर चखना शुरू कर दिया। किसानों की मांग है कि धान की खरीद को 35 क्विंटल किया जाए। इसके साथ ही अनावश्यक कटिंग न की जाए।
इससे पहले सुबह किसान सिटी की अनाज मंडी में एकत्रित हुए थे। यहां पर अधिकारियों से बात भी हुई मगर कोई समाधान नहीं निकलने पर किसानों ने हिसार राजमार्ग को जाम कर दिया।
इससे पहले किसानों ने प्रशासन को 15 और 16 अक्तूबर तक उनकी मांगों का समाधान करने का समय दिया था। इसके बाद समाधान न होने पर 17 अक्तूबर को उन्होंने प्रदर्शन का फैसला लिया था। प्रदर्शन के दौरान किसान नेता जल सिंह ने बताया कि सरकार के साथ उनकी पूर्व में 10 और 11 अक्तूबर को लंबी बैठकें हुईं थीं।
इन बैठकों में किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा था, लेकिन प्रशासन और सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन या राहत नहीं मिलने से किसानों में भारी निराशा और आक्रोश है। किसानों का कहना है कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं निकाला जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।