{"_id":"6ab8fd3cb5ee93201b0916cf","slug":"video-building-under-construction-collapses-in-ambala-10-laborers-hospitalized-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में निर्माणाधीन भवन गिरा, 10 मजदूर अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में निर्माणाधीन भवन गिरा, 10 मजदूर अस्पताल पहुंचे
अंबाला सिटी। धूलकोट गांव क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन भवन की छत का लेंटर डालते समय अचानक पूरी इमारत भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के तुरंत बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस व डायल 112 को सूचना दी। घायलों ने बताया कि इमारत में कम से 40-50 श्रमिक काम कर रहे थे।
----
10 मजदूर अस्पताल में भर्ती
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे से निकालकर अब तक 10 घायल श्रमिकों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी में राहत व बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है ताकि अंदर फंसे अन्य लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनकी प्राथमिक प्राथमिकता मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को त्वरित डॉक्टरी सहायता प्रदान करना है। हादसे के कारणों की जांच राहत कार्य पूरा होने के बाद की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।