फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा में हादसा: लेंटर डालते ही भरभराकर गिरा, 40-50 मजदूर कर रहे थे काम; चार की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू जारी

Sun, 27 Sep 2026 06:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला Published by: विकास कुमार Updated Sun, 27 Sep 2026 06:50 PM IST
सार

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे से निकालकर अब तक 10 घायल श्रमिकों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
Under-construction building in Ambala collapses right after concrete slab is cast several laborers die in the
अंबाला में गिरा लेंटर, कई मजदूर दबे - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के अंबाला स्थित धूलकोट गांव क्षेत्र में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन भवन की छत का लेंटर डालते समय अचानक पूरी इमारत भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे के समय मौके पर कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। अब तक हादसे में चार मजदूरों की मौत हो चुकी है। 

Under-construction building in Ambala collapses right after concrete slab is cast several laborers die in the
अस्पताल में पहुंचा मजदूर - फोटो : अमर उजाला

इमारत में काम कर रहे थे 40 से 50 मजदूर
वहीं घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और तुरंत पुलिस व डायल 112 को सूचना दी। घायलों ने बताया कि इमारत में कम से 40-50 श्रमिक काम कर रहे थे।

Under-construction building in Ambala collapses right after concrete slab is cast several laborers die in the
अस्पताल में भर्ती मजदूर - फोटो : अमर उजाला

10 मजदूर अस्पताल में भर्ती
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलबे से निकालकर अब तक 10 घायल श्रमिकों को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Under-construction building in Ambala collapses right after concrete slab is cast several laborers die in the
बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

बचाव कार्य जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी में राहत व बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है ताकि अंदर फंसे अन्य लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। 

विज्ञापन
Under-construction building in Ambala collapses right after concrete slab is cast several laborers die in the
बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन क्या बोला?
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उनकी प्राथमिक प्राथमिकता मलबे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों को त्वरित डॉक्टरी सहायता प्रदान करना है। हादसे के कारणों की जांच राहत कार्य पूरा होने के बाद की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed