Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: To curb the rising number of accidents, the Amar Ujala Foundation organized a 'Police Pathshala' (police-led educational session); the RTA taught traffic rules at SD Vidya School.
{"_id":"6a953a149d30c6d10400950f","slug":"video-ambala-to-curb-the-rising-number-of-accidents-the-amar-ujala-foundation-organized-a-police-pathshala-police-led-educational-session-the-rta-taught-traffic-rules-at-sd-vidya-school-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: बढ़ रहे हादसों पर लगाम लगने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने करवाई पुलिस की पाठशाला, एसडी विद्या स्कूल में आरटीए ने पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: बढ़ रहे हादसों पर लगाम लगने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन ने करवाई पुलिस की पाठशाला, एसडी विद्या स्कूल में आरटीए ने पढ़ाया ट्रैफिक नियमों का पाठ
अंबाला। सड़कों पर लगातार बढ़ रहे हादसों पर अंकुश लगाने व युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला आयोजित की गई। कैंट स्थित एसडी विद्या स्कूल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आरटीए सुशील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। इस जागरूकता कार्यशाला में क्षेत्र के छह अलग-अलग प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ट्रैफिक सिग्नल, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट ड्राइविंग, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े कई तीखे व व्यावहारिक सवाल पूछे। आरटीए अधिकारी सुशील कुमार ने सभी विद्यार्थियों के संशयों को दूर करते हुए उन्हें ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की शपथ दिलाई।आरटीए ने सड़क सुरक्षा समिति की कार्यप्रणाली और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यह समिति हादसों के कारणों का विश्लेषण कर ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित करती है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुख्ता करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।