Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala Standoff between farmers and administration; police detain 10 farmers; farmers stage a sit-in outside the police station
{"_id":"6a3e8ab0d40d61ce560fc11d","slug":"video-ambala-standoff-between-farmers-and-administration-police-detain-10-farmers-farmers-stage-a-sit-in-outside-the-police-station-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: किसानों और प्रशासन में टकराव, पुलिस ने 10 किसानों को लिया हिरासत में, थाने के बाहर धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: किसानों और प्रशासन में टकराव, पुलिस ने 10 किसानों को लिया हिरासत में, थाने के बाहर धरने पर बैठे किसान
कर्बानपुर गांव की साढ़े 10 एकड़ कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन पर सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को प्रशासन यहां पर कब्जा लेने गया था कि तभी भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेता भी पहुंच गया। उन्होंने विरोध किया तो पुलिस ने टकराव के दौरान करीब 10 किसानों को हिरासत में ले लिया है और तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर अंबाला सिटी सेक्टर 9 थाने ले आए। पुलिस की कार्रवाई के बाद किसान भड़क गए। किसानों को हिरासत में रखने के विरोध में भारी संख्या में किसान सेक्टर-9 स्थित अंबाला सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। भारतीय किसान यूनियन से तेजवीर सिंह ने बताया कि जब तक उनके गिरफ्तार साथियों को छोड़ा नहीं जाता और जब्त ट्रैक्टरों को नहीं छोड़ा जाता, तब तक उनका यह धरना-प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा। शाम को छह बजे पुलिस ट्रेक्टर छोड़ने को तैयार हो गई मगर किसान इस बात पर अड़ गए कि उनके मोबाइल भी दिए जाएं जोकि पुलिस द्वारा वीडियो बनाने पर छीन लिए गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।