Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
A fire broke out on the upper floor of a house in New Model Colony, Ambala, early this morning, causing panic.
{"_id":"6ae415c60589ba71b9000044","slug":"video-a-fire-broke-out-on-the-upper-floor-of-a-house-in-new-model-colony-ambala-early-this-morning-causing-panic-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में न्यू मॉडल कॉलोनी में तड़के मकान की ऊपरी मंजिल पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में न्यू मॉडल कॉलोनी में तड़के मकान की ऊपरी मंजिल पर भड़की आग, मची अफरा-तफरी
शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग मकान की ऊपरी मंजिल पर लगी, जहां भारी मात्रा में कपड़े रखे हुए थे। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही अंबाला शहर से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए अंबाला कैंट से भी तुरंत दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं। तीनों गाड़ियों के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
मकान मालिक नरेंद्र ने बताया कि तड़के अचानक ऊपर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। ऊपरी हिस्से में कपड़े रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। उन्होंने आशंका जताई है कि संभवतः किसी पटाखे की चिंगारी गिरने से यह हादसा हुआ है। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग नुकसान और आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।