Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Successful treatment of five-year-old child suffering from rare disease in Delhi
{"_id":"6aa405103cc6922bf70d3eea","slug":"video-successful-treatment-of-five-year-old-child-suffering-from-rare-disease-in-delhi-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे पांच साल के बच्चे का सफल इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे पांच साल के बच्चे का सफल इलाज
पश्चिम बंगाल के एक पांच साल के बच्चे को बहुत ही दुर्लभ जेनेटिक बीमारी ‘चैपल सिंड्रोम’ थी। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने टारगेटेड थेरेपी से उसका सफल इलाज किया है। बच्चा करीब तीन साल से बार-बार दस्त, शरीर में सूजन, कमजोरी और विकास न होने की समस्या से परेशान था। कई जगह इलाज कराने के बाद भी हालत सुधर नहीं रही थी। जांच में पता चला कि उसे चैपल सिंड्रोम है। यह शरीर की इम्यून सिस्टम से जुड़ी बहुत दुर्लभ बीमारी है। दुनिया भर में इसके सिर्फ करीब 100 मामले ही सामने आए हैं। इस बीमारी में शरीर से ज्यादा प्रोटीन निकल जाता है, बार-बार संक्रमण होता है और बच्चा कमजोर हो जाता है।
डॉक्टरों ने जेनेटिक टेस्ट से बीमारी की सही वजह पता लगाई। इलाज के लिए उन्होंने ‘पॉजेलिमैब’ नाम की खास दवा शुरू की। यह दवा भारत में आसानी से उपलब्ध नहीं है, इसलिए अस्पताल ने कंपनी की मदद से अमेरिका से मानवीय आधार पर मंगवाई। थेरेपी शुरू होने के सिर्फ 10 दिन में बच्चे में काफी सुधार दिखने लगा। शरीर की सूजन कम हो गई, बच्चा ज्यादा सक्रिय हो गया और उसके खून में प्रोटीन का स्तर भी सामान्य होने लगा। अब उसे हर दो हफ्ते में लगने वाले एल्ब्यूमिन और इम्युनोग्लोबुलिन के इंजेक्शन की जरूरत नहीं पड़ती। अस्पताल के डॉक्टर रोहन ग्रोत्रा ने बताया कि जेनेटिक टेस्टिंग और सही दवा चुनने से इस दुर्लभ बीमारी का इलाज संभव हो सका। अभी तक दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा है और बच्चा नियमित निगरानी में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।