{"_id":"6919f1343ef90fc58a006152","slug":"video-police-disclosed-bhalsa-dairy-cash-theft-case-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भलस्वा डेयरी नकदी चोरी का खुलासा: जीजा साले की जोड़ी गिरफ्तार, बाइक और लाखों रुपये भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलस्वा डेयरी नकदी चोरी का खुलासा: जीजा साले की जोड़ी गिरफ्तार, बाइक और लाखों रुपये भी बरामद
राहुल तिवारी
Updated Sun, 16 Nov 2025 09:13 PM IST
Link Copied
भलस्वा डेयरी इलाके में वाहनों से धुआं निकलने का झांसा देकर कारों को रोककर उससे नकदी चुराने वाले जीजा साले की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जीजा की पहचान सागर और साले की पहचान विशाल के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने 4.76 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। सागर पर पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 13 नवंबर को भलस्वा डेयरी थाना पुलिस को एक शख्स ने कार से लाखों रुपये चोरी किए जाने की शिकायत की। पीड़ित गुरुचरण दास ने बताया कि वह कार से जा रहे थे। लिबासपुर फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो लोग कार के बगल में आए और बताया कि कार से ज्यादा धुआं निकल रहा है। शिकायतकर्ता अपनी कार को रोककर उसकी जांच कर रहे थे, तभी दोनों बदमाशों ने कार में रखे पांच लाख रुपये और दस्तावेजों से भरा एक बैग चुरा लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। दो दिन पहले भी पुलिस को इसी तरह से कार से 25 हजार रुपये चोरी करने की शिकायत मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।