{"_id":"6aa7f425bfd3b00fc104e816","slug":"video-nsui-launches-manifesto-for-dusu-elections-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने लॉन्च किया मेनिफेस्टो, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूसू चुनाव: एनएसयूआई ने लॉन्च किया मेनिफेस्टो, चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बंद करने की मांग
डूसू चुनाव को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने अपना चुनावी मेनिफेस्टो लॉन्च किया। इसमें संगठन ने छात्रों से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। एनएसयूआई ने चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम को बंद करने की मांग भी की है।
मेनिफेस्टो में विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों में छात्रों को साफ पानी और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। इसके साथ ही हर कॉलेज परिसर में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
एनएसयूआई ने प्रत्येक कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा शुरू करने का भी वादा किया है। इसके अलावा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित करने की मांग मेनिफेस्टो में शामिल की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।