Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Notices issued to students in JNU Proctor gherao case
{"_id":"6a5ba43610a626463f046b6e","slug":"video-notices-issued-to-students-in-jnu-proctor-gherao-case-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जेएनयू प्रॉक्टर घेराव मामले में छात्रों को नोटिस, पेश होकर पक्ष रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जेएनयू प्रॉक्टर घेराव मामले में छात्रों को नोटिस, पेश होकर पक्ष रखने के निर्देश
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रशासन और छात्रों के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। प्रशासन ने मार्च में पर्यावरण विज्ञान संस्थान (एसईएस) में हुए मुख्य प्रॉक्टर के घेराव मामले में छात्रों को नोटिस भेज प्रॉक्टोरियल कमेटी के सामने पेश होने को कहा है। इस संबंध में प्रॉक्टर कार्यालय ने छात्रों को नोटिस जारी किया है।
बता दें कि दो मार्च को एसईएस इमारत के प्रवेश द्वार पर छात्रों ने मुख्य प्रॉक्टर प्रो. एन जर्नादन राजू का घेराव किया था। इनमें एबीवीपी से जुड़े छात्र शामिल थे। उन्होंने सीपीओ मैनुअल से लेकर छात्रों पर अवैध जुर्माने लगाने समेत निष्कासन के मुद्दे पर मुख्य प्रॉक्टर को घेरा था। करीब छह घंटे तक छात्र एसईएस के बाहर डटे रहे थे।
इस संबंध में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और जेएनयू शोधार्थी राजेश्वर कांत दुबे ने कहा कि यह जेएनयू में एबीवीपी से जुड़े छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास है। 19 छात्रों को यह नोटिस थमाया गया है। जिसका विरोध करते है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।