Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
GST Fraud Racket Busted in Delhi Six Arrested in 128 Crore Scam
{"_id":"6a08a27ed23eed83700bc284","slug":"video-gst-fraud-racket-busted-in-delhi-six-arrested-in-128-crore-scam-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जीएसटी धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा, 128 करोड़ के फर्जीवाड़े में छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जीएसटी धोखाधड़ी गिरोह का खुलासा, 128 करोड़ के फर्जीवाड़े में छह गिरफ्तार
फर्जी कंपनी बनाकर जीएसटी धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक मास्टर माइंड समेत गिरोह के छह आरोपियों को दबोचा है। जांच के दौरान पता चला है कि महज एक कंपनी के जरिए ही 128 करोड़ की फर्जी लेनदेन दिखाकर सरकार को करोड़ों की चपत लगा दी गई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी मास्टर माइंड राजकुमार दीक्षित (43), इसका सहयोगी वसुंधरा, गाजियाबाद निवासी विभाष कुमार मित्रा (34), मथुरा, यूपी निवासी अमर (35), दिल्ली निवासी नितिन वर्मा (43), मोहम्मद वसीम (30) और आबिद (35) के रूप में हुई है। मामले में एक मुख्य आरोपी दिलीप कुमार फरार है, उसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 51.12 लाख रुपये कैश, 15 मोबाइल फोन, दो कारें, कई लैपटॉप, नकली मुहरें, फर्जी जीएसटी बिल व अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस को 50 शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) का पता चला है। माना जा रहा इन कंपनियों के जरिए हजारों करोड़ की धोखाधड़ी कर सरकारी खजाने को चूना लगाया गया है। आर्थिक अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में 24 मार्च 2026 को ईओउब्ल्यू थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दरअसल कुछ लोगों ने जीएसटी विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर पीड़ित से उसके तमाम दस्तावेज ले लिए। इसके के बाद उसके पास आयकर विभाग का एक नोटिस पहुंचा।
पीड़ित को पता चला कि उसके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर किसी ने आरके इंटरप्राइजेज के नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर उसमें 128 करोड़ की लेनदेन की है। इसके अलावा इस लेनदेन के बदले आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त भी कर लिया है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू की।
पुलिस ने टेक्निकल जांच की। इसके अलावा ईमेल, बैंक डिटेल के आधार पर पड़ताल की। गहन जांच करने पर पता चला कि जीएसटी धोखाधड़ी के मामले में दिलीप कुमार और राजकुमार दीक्षित नामक आरोपी मुख्य साजिशकर्ता हैं। अमर कुमार व विभाष कुमार मित्रा और नितिन वर्मा इनके सहयोगी है। वहीं वसीम और आबिद इनको बैंक अकाउंट व इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी उपबल्ध करवाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।