Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pawan alias Makkhi of the Tillu Tajpuria gang arrested

पुलिस के हत्थे चढ़ा पवन उर्फ मक्खी: टिल्लू ताजपुरिया गैंग का गुर्गा, पिस्टल दिखाकर कारोबारी को किया था अगवा

Sun, 22 Nov 2026 11:02 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 22 Nov 2026 11:02 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने टिल्लू ताजपुरिया गैंग के एक कथित सक्रिय सदस्य पवन कुमार उर्फ मक्खी को गिरफ्तार किया है। पवन पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को अगवा कर पिस्टल के दम पर धमकाने और पुराने आपराधिक मामले में समझौता करने के लिए मजबूर करने का आरोप है।

विज्ञापन
Pawan alias Makkhi of the Tillu Tajpuria gang arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के सक्रिय सदस्य पवन कुमार उर्फ मक्खी (38) को आउटर नॉर्थ जिला पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक प्रॉपर्टी कारोबारी को अगवा कर पिस्टल के दम पर धमकाने और पुराने आपराधिक मामले में समझौता करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। आरोपी ने कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर उससे जबरन समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए थे। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि पवन फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, अकबरपुर माजरा गांव निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी राकेश कुमार ने 29 अक्तूबर को अलीपुर थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि 27 अक्तूबर को नरेंद्र उर्फ भोलू ने उन्हें घर के बाहर बुलाया और जबरन काली स्कॉर्पियो-एन में बैठाकर ले गया। गाड़ी में पवन उर्फ मक्खी पहले से मौजूद था। दोनों उन्हें पल्ला-जंगोला रोड और बख्तावरपुर स्थित सुनील तंवर उर्फ राजू के कार्यालय समेत अलग-अलग जगहों पर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान कारोबारी को बंधक बनाकर पुराने मामले में समझौता करने और पवन व उसके साथियों के खिलाफ गवाही नहीं देने का दबाव बनाया गया। पवन ने कारोबारी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी और डराकर समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए। इस मामले में पुलिस ने अपहरण, बंधक बनाने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन

पहले एक आरोपी गिरफ्तार, पवन चल रहा था फरार
पुलिस ने मामले में नरेंद्र उर्फ भोलू को 30 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो-एन भी बरामद की गई। वहीं, पवन लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। उसने रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे छह नवंबर को खारिज कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी थी।

स्पेशल स्टाफ की टीम ने कई ठिकानों पर छापे मारे और तकनीकी निगरानी के जरिए उसकी तलाश की। लगातार प्रयासों के बाद 21 नवंबर को पवन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद करने, समझौते की कॉपी तलाशने और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार, पवन ताजपुर गांव का रहने वाला है और टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसके खिलाफ अलीपुर थाने में 2012 में मारपीट व धमकी से संबंधित मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा अलीपुर और हरियाणा के कुंडली थाने में 2026 में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed