Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
From Panchvati to Govardhan, the evening was decorated with glimpses of devotion and art
{"_id":"68a095ce64dca892d70b9ae0","slug":"video-from-panchvati-to-govardhan-the-evening-was-decorated-with-glimpses-of-devotion-and-art-2025-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंचवटी से गोवर्धन तक, श्रद्धा और कला की झलकियों से सजी शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचवटी से गोवर्धन तक, श्रद्धा और कला की झलकियों से सजी शाम
श्रीकृष्ण की लीलाओं को बेशक साक्षात न देख सके हों, लेकिन हकीकत सा अनुभव कराना ही तो कलाकार का काम है। अगर कलाकार अपनी कला से सत्य और काल्पनिक दोनों के बीच की दूरियों को न मिटा पाए तो वो कलाकार कैसा। इसी भाव से जन्माष्टमी का उत्सव कला प्रेमियों के लिए भी बेहद खास रहा। शनिवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर भक्ति और नृत्य की भावनाओं से सराबोर रहा। इसमें एक से बढ़कर एक ऐसी जीवंत प्रस्तुतियां दीं गई कि दर्शकों ने खुदको अगले दो घंटों तक ब्रज, मथुरा और गोकुल की भूमि में घूमता पाया। वहीं भारतीय संगीत सदन की ओर से पद्मभूषण कथक नृत्यांगना डॉ. उमा शर्मा और उनकी शिष्यों ने राम-श्याम नामक कथक और बृज-रास शैली की मनोहारी प्रस्तुति दी, जिसने इस अलौकिक पल को और भी जानदार बना दिया। हालांकि कार्यक्रम की शुरुआत रामायण के पंचवटी वर्णन से हुआ। इसके बाद एक के बाद एक श्रीकृष्ण की लीलाओं को प्रदर्शित किया जिसमें नृत्य रास में पूर्णिमा की रात गोपियों संग श्रीकृष्ण का दिव्य नृत्य, माखन चोरी लीला में बाल कृष्ण की चंचलता और शरारत, कालिया मर्दन लीला में यमुना को प्रदूषित करने वाले सर्प कालिया पर कृष्ण की विजय शक्ति और साहस का अद्भुत परिचय और गोवर्धन लीला में भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा का प्रसंग शामिल थे। वहीं मोर नृत्य युगल ने राधा और कृष्ण के प्रेम को मनमोहक रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें कृष्ण मोर का रूप धारण कर राधा संग आनंद में झूम उठे। संध्या का समापन महारास से हुआ, जहां भगवान कृष्ण ने अपने दिव्य स्वरूप को अनेक गुना कर प्रत्येक गोपी को अपने सान्निध्य का अनुभव कराया और प्रेम तथा भक्ति का चरम रूप मंच पर साकार हुआ। कथक की शास्त्रीयता, मधुर संगीत और आध्यात्मिक कथाओं का यह संगम दर्शकों के लिए अविस्मरणीय साबित हुआ। कार्यक्रम के बीच डॉ. उमा शर्मा की निर्मित लघु फिल्म श्री राधा का प्रदर्शन हुआ, जिसने श्रद्धा और प्रेम की भावनाओं को और गहराई दी। इस दौरान स्पिक मैके के संस्थापक डॉ. किरण सेठ, डीसीएम के चेयरमैन डॉ. विनय भारत राम और आईसीसीआर के पूर्व महानिदेशक डॉ. सुरेश गोयल विशिष्ट अतिथियों के रूप में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।