Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Former Union Minister protests against the menace of stray dogs in Delhi
{"_id":"687bb7d0ab54a264630e007a","slug":"video-former-union-minister-protests-against-the-menace-of-stray-dogs-in-delhi-2025-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री का विरोध प्रदर्शन
आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल ने आरडब्लूए के साथ शनिवार को जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, इस मुद्दे को लेकर विजय गोयल एक बड़ा जन आंदोलन भी चला रहे हैं। इस अभियान के तहत ही विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग जगह से लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में बड़े-बड़े पोस्टर पकड़ रखे थे। उन पर लिखा था कि 6000 मामले कुत्तों के काटने के आए हैं, इसके अलावा कुत्तों की नसबंदी की जाए। सड़कों पर कुत्तों को खिलाने पर प्रतिबंध होना चाहिए। विजय गोयल ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि एक ऐसी व्यवस्था बनाना है, जिससे इस समस्या का स्थायी समाधान निकल सके। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या अब एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। पूरे देशभर में कई लोग इन कुत्तों के हमलों का शिकार हुए हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उनकी पहली और सबसे महत्वपूर्ण मांग है कि सभी आवारा कुत्तों की 100 फीसदी नसबंदी की जाए। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को मिलकर एक ठोस रणनीति बनाने का कहा है। इसके अलावा उन्होंने सुझाव दिया कि नसबंदी के साथ-साथ आवारा कुत्तों के लिए विशेष आश्रय स्थल बनाए जाएं और उनकी देखभाल के लिए गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को भी शामिल किया जाए। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है। बल्कि, देश के हर कोने में यह समस्या गंभीर रूप ले चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।