{"_id":"69de3dcd5d839e20cd07ef5b","slug":"video-delhi-ncr-likely-to-cross-40-degrees-by-weekend-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा पारा, वीकेंड तक 40 डिग्री पार पहुंचने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा पारा, वीकेंड तक 40 डिग्री पार पहुंचने की संभावना
दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल के शुरुआती दिनों में मौसम सुहावना रहा है। अधिकतम तापमान ने अब तक 40 डिग्री का आंकड़ा नहीं हुआ। केवल दो अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि इस सीजन का सबसे अधिक तापमान था। सात व आठ अप्रैल को हुई बारिश के बाद अब तापमान धीरे-धीरे बढऩे लगा है और सूरज की तपिश तेज हो रही है। इस कारण से वीकेंड तक पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।
सफदरजंग मानक केंद्र में शनिवार व रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 और 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जो कि सामान्य से तीन डिग्री नीचे ही चल रहा है। अब मौसम के गर्म होने की संभावना बन रही है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कोई नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक नहीं दे रहा इस कारण से मौसम गर्म व शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की माने तो वीकेंड पर 17, 18, 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहेगा। अब दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप देखने को मिलेगी इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 14 से 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री के बीच रह सकता है। इस बार तापमान में बढ़ोतरी थोड़ी देर से देखने को मिल रही है। बीते साल 7 से 9 अप्रैल को ही तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था। जबकि वर्ष 2022 मे सात अप्रैल से ही तापमान 40 के पार था। अप्रैल के अंत में 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था। अगले सप्ताह भले ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिले लेकिन अभी हीट वेव की संभावना नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।