Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
CJP protest at Jantar Mantar in Delhi continues for the 13th day
{"_id":"6a4675c7ef41ab4b7d053c31","slug":"video-cjp-protest-at-jantar-mantar-in-delhi-continues-for-the-13th-day-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: 13वें दिन भी जारी रहा सीजेपी का प्रदर्शन, बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: 13वें दिन भी जारी रहा सीजेपी का प्रदर्शन, बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 13वें दिन भी जारी रहा। लगातार बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे। बृहस्पतिवार को सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर छात्र, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता और कई संगठनों के लोग मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद उस समय शुरू हुआ जब प्रदर्शन स्थल पर बनाए गए एक अस्थायी पुस्तकालय को हटाया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, यह पुस्तकालय कुछ छात्रों ने लगाया था, जहां प्रदर्शन में आने वाले लोगों के लिए इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों और महान व्यक्तित्वों से जुड़ी किताबें रखी गई थीं। आरोप है कि पुस्तकालय हटाने के दौरान पुलिस ने किताबों को जमीन पर फेंक दिया और विरोध करने पर एक छात्र के साथ धक्का मुक्की की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।