फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Punhana News journey of children to temple of education has become difficult

Punhana News: शिक्षा के मंदिर तक मुश्किल हुई नौनिहालों की डगर, बिना बारिश के भी जलभराव से राहगीर तक परेशान

Thu, 16 Oct 2025 08:54 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:54 PM IST
Punhana News journey of children to temple of education has become difficult
विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मानोता के तहत आने वाले गांव नंगला जमालगढ़ (रूपाहेड़ी) में जलभराव की समस्या से लोग बेहाल हैं। गांव की मुख्य फिरनी सड़क पर बिना बारिश के भी पानी भरा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी राजकीय माध्यमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। स्कूल के मुख्य द्वार के सामने हमेशा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे बच्चों को रोजाना कीचड़ और बदबू के बीच होकर स्कूल जाना पड़ता है। यह समस्या पिछले चार से पांच वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने अब तक सुध नहीं ली। पंचायत विभाग इस मामले में पूरी तरह लापरवाह बना हुआ हैं। उन्होंने कहा कि यह मार्ग सिर्फ स्कूल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गांव का मुख्य रास्ता है। इसके बावजूद विभाग ने अब तक न तो नालियां बनवाईं और न ही जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर इतना पानी भर जाता है कि लोगों को रोजाना 6 किलोमीटर का चक्कर काटकर निकलना पड़ता है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग गंदे पानी में फिसलकर गिर भी चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हैं कि बिना बारिश के भी यहां “बरसात जैसे हालात” बने रहते हैं। समस्या को लेकर ग्रामीण पहले कई बार जन संवाद और सीएम विंडो की मार्फत शिकायत की चुके है लेकिन उनकी शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों को आरोप है की स्थानीय प्रशासन किसी बडे हादसे के इंतजार में है। उनकी शिकायतों को पंचायत विभाग फर्जी रिर्पोट तैयार कर बंद कर देता है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले बरसात के दौरान गांव से निकलने वाला पानी स्कूल प्रागंण में भर जाता था लेकिन स्कूल के प्रांगण में मिटटी डालने के बाद पानी रास्ते में ही भरा रहता है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। समस्या को लेकर पिनगवां के बीडीपीओ सुरजीत सिंह से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका फोन बंद मिला। "मुख्य रास्तें में भरे पानी के कारण बडी समस्या हो रही है। यहां से निकलने में ग्रामीणों सहित स्कूल के बच्चों को परेशानी होती है। कुछ वर्षो पहले रास्ते को बनाया गया जिसके बाद पंचायत विभाग ने इस रास्ते की सुध नहीं ली। ये रास्ता गांव का मुख्य रास्ता है।" निजामुद्दीन, ग्रामीण... "रास्ता राजस्थान और हरियाणा सीमा को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। स्कूल सहित मस्जिद इस रास्ते पर है। रास्ते से निकलने में आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। स्कूल के बच्चे दीवार के साथ साथ कीचड़ से बचकर स्कूल तक जाते है जो कभी भी हादसों का कारण बन सकता है।" अब्दुल जब्बार ग्रामीण..... "रास्ते को पक्का कराने के लिए पंचायत के पास बजट नहीं है। समस्या उनके संज्ञान में है जल्द ही रास्ते पर अस्थाई रूप से पानी की निकासी को लेकर मार्ग पर मिट्टी डालकर समस्या का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी।" राजू खान सरपंच..... स्कूल आने जाने में बच्चों के साथ उन्हें भी बड़ी परेशानी उठानी पड रही है। बरसात के दिनों में ये आम समस्या है लेकिन बिना बरसात के भी हर समय स्कूल के सामने पानी भरा रहता है। जलभराव के कारण अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने से कतराते है। नरेन्द्र सिंह अध्यापक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Satta Ka Sangram: पढ़ाई और नौकरी ही सबसे बड़ा मुद्दा, बोले मुजफ्फरपुर के युवा | Bihar Assembly Election 2025

16 Oct 2025

VIDEO: गोबर और अयोध्या की मिट्टी से बने रामदरबार-लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, दिवाली पर बिक्री शुरू

16 Oct 2025

VIDEO: त्योहार पर यात्रियों को राहत...आगरा से 767 अतिरिक्त रोडवेज बसें, हर आधे घंटे में मिलेगी सुविधा

16 Oct 2025

सोनभद्र में फिर पकड़ी गई पटाखे की बड़ी खेप, VIDEO

16 Oct 2025

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर बने अस्पताल के बुरे हाल, डॉक्टर नदारद... सिर्फ कागजों में चल रही व्यवस्थाएं

16 Oct 2025
विज्ञापन

दिवाली और छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, बाराबंकी से गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां फुल; यात्री परेशान

16 Oct 2025

रेवाड़ी में बावल कॉलेज में दिखा जानवर, मचा हड़कंप

16 Oct 2025
विज्ञापन

कानपुर: दादा नगर के कोपेस्टेट शिक्षा सदन में 332 छात्रों को निशुल्क किट वितरित

16 Oct 2025

VIDEO : यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में लगे हुए स्टॉल पर खरीदारी करते लोग

16 Oct 2025

VIDEO : सांई चांडूराम के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे भक्त, श्रद्धांजलि दी

16 Oct 2025

VIDEO : कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के सदस्य

16 Oct 2025

Meerut: सोती नदी में पानी निकालने के विवाद में थाने पहुंचे सैकड़ों किसान

16 Oct 2025

Meerut: गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग की

16 Oct 2025

Meerut: आसपा के सम्मेलन का आयोजन

16 Oct 2025

Mandi: विश्व शांति, मानवता की भलाई और नामधारी पंथ की चढ़दी कला हुआ हवन

16 Oct 2025

Hamirpur: केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन

Mandi: सेरी मंच पर जिला प्रशासन के शिविर में सैकड़ों लोगों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान

16 Oct 2025

पंचकूला के अनाज मंडी में खुले में पड़ा धान, किसान हो रहे परेशान

16 Oct 2025

अवैध पटाखे का जखीरा बरामद, रिहायशी इलाके के घर में रखा था

16 Oct 2025

धनतरेस को लेकर सजा ज्वेलरी की दुकान, ग्राहक कर रहे खरीदारी

16 Oct 2025

गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

16 Oct 2025

बुखार के बढ़े मरीज, मौसम बदलने से बढ़ी मरीजों की संख्या

16 Oct 2025

मानदेय की मांग को लेकर आशाओं ने दिया धरना

16 Oct 2025

डीएम की अध्यक्षता में हुई उद्योग बन्धु समिति की बैठक

16 Oct 2025

महराजगंज महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम की स्क्रीनिंग की गई

16 Oct 2025

हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

16 Oct 2025

जीरो बैलेंस काउंटर पर लगी रही कतर

16 Oct 2025

VIDEO: चार साल की बच्ची के अपहरण का लाइव वीडियो...तेजी से हो रहा वायरल

16 Oct 2025

बरेली में रास्ते के विवाद में दबंगों ने व्यापारी नेता और उनके बेटों को पीटा, वीडिया वायरल

16 Oct 2025

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में त्रेता युग जैसा दिखेगा वैभव, पुष्पक विमान होगा आकर्षण का केंद्र

16 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed