{"_id":"68c42919b49cbb65f505725c","slug":"video-nuh-police-took-a-big-action-against-cyber-crime-four-thugs-arrested-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी करने वाले चार ठग दबोचे, फर्जी अकाउंट और सिम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी करने वाले चार ठग दबोचे, फर्जी अकाउंट और सिम बरामद
जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो के खिलाफ नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि दो को पुराने मामलों में आरोपी बनाया गया है। इन अपराधियों ने फर्जी बैंक अकाउंट एटीएम कार्ड क्यूआर कोड और सिम का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी की थी। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई साइबर टीम की लगातार निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों में फरमान खान पुत्र जावेद निवासी बुबलहेड़ी थाना पिनंगवा और वारिस पुत्र शौकत निवासी बिलावट पट्टी साकरस थाना फिरोजपुर झिरका शामिल हैं। इनके पास से कई फर्जी एटीएम कार्ड्स पीएनबी, एसबीआई, एक्सिस बैंक), पासबुक और मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन के वॉयस नोट्स और स्क्रीनशॉट्स मिले। पुलिस ने इन्हें 11 सितंबर को आईएमटी रोजका मेव क्षेत्र से गिरफ्तार किया। फरमान से अतिरिक्त फर्जी सिम्स और एटीएम कार्ड्स बरामदगी के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया है। वहीं, जुनैद पुत्र उमरदीन निवासी लुहिंगा कला थाना पुन्हाना को पुराने केस नंबर 135 में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से रेडमी फोन, फर्जी सिम्स, एटीएम कार्ड और फेक आईडी बनाने वाली ऐप्स मिलीं। जुनैद पर नटराज पेंसिल कंपनी के नाम पर फर्जी विज्ञापनों से ठगी का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ कई ऑनलाइन शिकायतें गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार आदि से ट्रेस की हैं। उसे 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। चौथा आरोपी मुशर्रफ पुत्र इकबाल निवासी बीचोर थाना बीचोर है, जिसके खिलाफ नया केस नंबर 192 दर्ज किया गया। उसके पास से सैमसंग फोन, दो सिम्स और फोन-पे, पेटीएम ऐप्स में लिंक्ड फर्जी बैंक अकाउंट्स मिले। मुशर्रफ ने आधार कार्ड में फर्जी पता बदलकर सिम्स और अकाउंट्स खोले थे। उसके नंबरों पर पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस ने उससे अतिरिक्त फोन और सिम्स बरामद करने के लिए दो दिन का रिमांड मांगा है।पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ये अपराधी साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा हैं, जो कमीशन लेकर ठगों को फर्जी अकाउंट्स उपलब्ध कराते थे। अभियान के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। आमजन से अपील की गई कि संदिग्ध कॉल्स या विज्ञापनों पर सतर्क रहें और तुरंत रिपोर्ट करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।