{"_id":"68c3d28c2e4022cdf703fe41","slug":"video-minister-baljit-kaur-reached-the-function-organized-on-saragarhi-day-in-ferozepur-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में सारागढ़ी दिवस पर आयोजित समागम में पहुंची मंत्री बलजीत काैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में सारागढ़ी दिवस पर आयोजित समागम में पहुंची मंत्री बलजीत काैर
फिरोजपुर में सारागढ़ी दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर ने शिरकत की। कैबिनेट मंत्री ने सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सिखों का इतिहास गौरवशाली है। इस संबंधी नौजवान पीढ़ी को बताना चाहिए ताकि नौजवान पीढ़ी उनके पदचिन्हों पर चल सके। इस मौके पर उन्होंने सारागढ़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और शहीदों के परिवार से आए हुए सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एक सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में बाढ़ एक कुदरती आफत बनकर आई थी। इसका पंजाबियों ने बड़ी बहादुरी के साथ सामना किया है । इस आफत से जो भी नुकसान हुआ है पंजाब सरकार उसकी भरपाई करेगी। एक सवाल के जवाब में कहा कि बाढ़ के दौरान जो पशु मारे हैं उन्हें वहां से उठाया जा रहा है, ताकि मरे हुए जीव जंतुओं की बदबू से बीमारी ना फैल सके। टीमें बना दी गई हैं और कैंप भी लगा दिए गए हैं । जगह-जगह पर फॉगिंग और स्प्रे और साफ सफाई का काम किया जा रहा है। जिस जगह पर अभी भी सतलुज दरिया पर बांध कमजोर हैं उन पर सरकार की नजर है और सरकार उसे जल्द ही मजबूत करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।