फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Farmer leader Rakesh Tikait joined the farmers panchayat in Nuh and extended his support.

नूंह में पंचायत: 'जब तक सीएम से वार्ता नहीं होगी निर्माण कार्य नहीं चलने देंगे', किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया समर्थन

Thu, 06 Nov 2025 09:15 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Thu, 06 Nov 2025 09:15 PM IST
Farmer leader Rakesh Tikait joined the farmers panchayat in Nuh and extended his support.
आईएमटी रोज़का मेव में अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से धरनारत किसानों ने बृहस्पतिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत समेत देश के तमाम बड़े किसान नेता उपस्थित हुए। पंचायत के दौरान किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी नौ मांगों पर मुख्यमंत्री के साथ बैठक नहीं होगी तब तक वे आईएमटी में चल रहे निर्माण कार्य को नहीं चलने देंगे। इस दौरान पंचायत में जिला प्रशासन की तरफ से एक बार नायब तहसीलदा, दो बार एसडीएम नूंह अंकिता पुवार व एएसपी आयुष यादव ने पहुंचकर किसानों से बातचीत की। आखिर में एसडीएम और एएसपी के आहवान पर किसानों का एक प्रतिनिधिमंड़ल उपायुक्त अखिल पिलानी व एसपी राजेश कुमार से बात करने नूंह पहुंंचा। चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर: वर्ष 2010 से चल रहे किसानों के संघर्ष में साथ आते हुए पहली बार कांग्रेस विधायक आफताब अहमद भी शामिल हुए। क्योंकि कांग्रेस सरकार ने ही इन किसानों से कोर्ट में न जाने का हलफनामा लिया था और उस वक्त आफताब अहमद नूंह से विधायक थे। किसानों का आरोप है कि आफताब अहमद ने जानबूझकर उनके साथ सरकार से मिलकर धोखा करवाया था। पंचायत के दौरान मंच संचालक ने बार-बार वक्ताओं से आहवान किया कि वे पिछली बातों को ना दोहराए और एकजुटता दिखाते हुए इस लड़ाई को मिलकर लड़ें। लेकिन इसके बावजूद भी इनेलो जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन ने इस समस्या को कांग्रेस सरकार की देन बताया, तैयब हुसैन घासेडिया ने राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं से आहवान किया कि वे इस लड़ाई में मेवात के किसानों का साथ दें। उन्होंने कहा कि मेवात की लीडरशिप इस लायक नहीं रही है कि वह इन किसानों को न्याय दिला सके। इस दौरान कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए हलफनामों को निरस्त करवाने का आहवान किया। बता दें कि वर्ष 2009 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने रोजका मेव के साथ लगते नौ गांवों की 1600 एकड़ आईएमटी रोजका मेव के लिए अधिग्रहित की थी। किसानों ने सरकार पर मुआवजे में भेदभाव का आरोप लगाते हुए वर्ष 2010 से अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया। इस दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ किसानों की मीटिंग हुई और मुआवजा बढ़ाने पर सहमति बनाते हुए किसानों से भविष्य में मुआवजा बढ़ोतरी के लिए कोर्ट का दरवाजा न खटखटाने का हलफनामा लिया गया। लेकिन किसानों को बढ़ाया हुआ मुआवजा नहीं दिया गया। इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन फिर से जारी कर दिया, जिसका असर यह रहा कि इस आईएमटी में एक भी औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं हुई। भाजपा की सरकार आने के बाद किसानों के धरने को उठाया गया और जापान की लीथियम बैटरी बनाने वाली कंपनी को यहां जमीन देकर औद्योगिक इकाई स्थापित करने का काम दिया गया। एटीएल कंपनी ने अपना काम शुरु किया तो कई बार किसानों ने उसका निर्माण कार्य रुकवा दिया। जैसे-तैसे करके कंपनी का निर्माण कार्य पूरा हुआ और सितंबर माह में कंपनी को शुरु कर दिया गया। अब फिर से आईएमटी में चल रहे सड़क व अन्य निर्माण कार्याों को रुकवाने का आहवान धरनारत किसानों ने किया है। पंचायत में स्पष्ट कहा गया कि जब तक हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ उनकी वार्ता नहीं होगी तब तक निर्माण कार्य नहीं चलने दिया जाएगा। डीसी और एसपी ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सीएम से मिलवाने का आश्वासन दिया जब तक सीएम से मुलाकात नहीं होगी तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस पर उपायुक्त ने एचएसआईआईडीसी के प्रतिनिधि को बुलाकर सीएम से किसानों की मुलाकात तक निर्माण कार्य नहीं करने की हिदायत दी है। राकेश टिकाते ने मंच से घोषणा की कि धरना जारी रहेगा लेकिन निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। बाकी मांगों को लेकर सीएम के साथ बातचीत में आगे का रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Una: ठठल स्कूल की दीपिका राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

06 Nov 2025

ईरानी महिला पहुंची पुलिस थाने, कहा- ससुराली कर रहे उत्पीड़न, यूट्यूबर दिवाकर से किया था प्रेम विवाह

06 Nov 2025

जालंधर में रोडवेज का चक्का जाम, ड्राइवर हत्याकांड से नाराज कर्मी धरने पर बैठे

06 Nov 2025

कैथल-करनाल हाईवे का होगा नवीनीकरण, विभाग की तरफ से किया गया टेंडर अलॉट

06 Nov 2025

Hamirpur: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में संबद्धता के नवीनीकरण के लिए गठित कमेटी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

Hamirpur: चंबोह स्कूल में एनएसएस शिविर संपन्न

Video : वंदेमातरम गीत के 150वीं वर्षगांठ पर लखनऊ महानगर कार्यालय कैसरबाग पर आयोजित प्रेस वार्ता

06 Nov 2025
विज्ञापन

Video : अलीगंज स्थित कला स्रोत में लगी प्रदर्शनी को देखते लोग

06 Nov 2025

Video : कुड़ियाघाट पर दीप दान कर मूर्तियों को घाट के किनारे रखा

06 Nov 2025

Budaun News: जिंदगी है अनमोल, हेलमेट लगाकर ही चलाएं बाइक-स्कूटी; लोगों को किया गया जागरूक

06 Nov 2025

VIDEO: बार एसोसिएशन अमेठी: शपथ ग्रहण में हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में शांत हुआ माहौल, रिकाउंटिंग विवाद पर दो गुटों में बहस

06 Nov 2025

VIDEO : एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थी, नम हुईं आंखें, गमगीन माता-पिता को ढांढस बंधाने में जुटे रिश्तेदार

06 Nov 2025

VIDEO: लखनऊ-बलिया हाईवे पर ट्रक बंद होने से सवा घंटे तक जाम, यात्रियों और स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ी परेशानी

06 Nov 2025

VIDEO: राहुल गांधी मानहानि मामले की सुनवाई टली, अधिवक्ता के निधन से 17 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

06 Nov 2025

Video : लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय

06 Nov 2025

Video : होटल ताज में माइक्रो फाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से 8वीं माइक्रो फाइनेंस कॉन्फ्रेंस

06 Nov 2025

Video : ट्रांसपोर्ट नगर के 7 नंबर पार्किंग में खड़ी प्राइवेट बस में नहीं है इमरजेंसी गेट

06 Nov 2025

फतेहाबाद में डीएमसी की बैठक में हंगामा, पार्षद प्रतिनिधियों को पहले बाहर निकाला, फिर बिठाया

06 Nov 2025

Video : गोमती नगर विभूति खंड स्थित होटल हिल्टन के सामने रोड पर गड्ढा

06 Nov 2025

मोगा सरकारी अस्पताल से 11 हजार बुप्रेनॉरफीन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

फतेहाबाद में मार्केट कमेटी चेयरमैन को शपथ दिलाई गई

06 Nov 2025

Mandi: लौंगणी पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने किया बीडीओ ऑफिस का घेराव

06 Nov 2025

Mandi: प्रशासन के नाक तले सोन खड्ड में अवैध डंपिंग, फिर मच सकता है कहर

06 Nov 2025

हिसार में तीन विधायकों की मौजूदगी में चुनाव आयोग का पुतला फूंका, कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

06 Nov 2025

दालमंडी चौड़ीकरण योजना का चंदौली के सपा सांसद ने किया विरोध, VIDEO

06 Nov 2025

Video : पालीटेक्निक चौराहे पर यातायात माह के दौरान डग्गामार बस को सीज करते टीएसआई व ट्रैफिक के कर्मी

06 Nov 2025

Video : अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद (रीडर फीड बैक) में बोलतीं अशोक मोतियानी

06 Nov 2025

VIDEO: सूबे के मंत्री नंदी ने कानून व्यवस्था को सराहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर साधा निशाना

06 Nov 2025

VIDEO: एक महीने का रिहर्सल और बाइक से इतने खतरनाक स्टंट...बीएसएफ की महिला जवान ने जानें क्या कहा

06 Nov 2025

AIBE: पहली बार में होगा क्रैक, इस पर करना होगा फोकस

06 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed