{"_id":"696cf5b46dec39a9000c9e54","slug":"video-women-and-men-teams-showed-strength-on-field-in-epfo-kho-kho-league-in-greater-noida-2026-01-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ईपीएफओ खो-खो लीग में महिला और पुरुष टीमों ने मैदान में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ईपीएफओ खो-खो लीग में महिला और पुरुष टीमों ने मैदान में दिखाया दम
राहुल तिवारी
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:31 PM IST
Link Copied
गौतमबुद्ध नगर में रविवार से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ग्रेटर नोएडा की ओर से दो दिवसीय ईपीएफओ अखिल भारतीय खो-खो लीग का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में पहले दिन महिला व पुरुष वर्ग में सात मुकाबले खेले गए। सोमवार को प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
ईपीएफओ की ओर से गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के परिसर में दो दिवसीय प्रथम ईपीएफओ अखिल भारतीय खो-खो लीग के आयोजन की शुरूआत हुई। महिला व पुरुष वर्ग में उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम एवं केंद्रीय क्षेत्र की पांच-पांच टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन महिला वर्ग दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में दक्षिण क्षेत्र ने केंद्रीय क्षेत्र को पराजित किया। दूसरे में उत्तर क्षेत्र ने केंद्रीय क्षेत्र को हराया। पुरुष वर्ग में पांच मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में पश्चिम क्षेत्र ने केंद्रीय क्षेत्र, दूसरे में दक्षिण क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र, तीसरे में केंद्रीय क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र, चौथे में दक्षिण क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र और पांचवें मुकाबले में उत्तर क्षेत्र ने पूर्व क्षेत्र को पराजित किया। मुख्य अतिथि ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड सदस्य गिरीश चंद्र आर्य और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के अपर केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त उदय बक्शी ने लीग का शुभारंभ किया। गिरीश चंद्र आर्य ने कहा कि इस लीग का उद्देश्य ईपीएफओ कर्मचारियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, टीम भावना और आपसी सहयोग अनुशासन को बढ़ावा देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।