Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
VIDEO : Villagers shared their problems in Amar Ujala Samvad organized in Bironda village of Greater Noida
{"_id":"67d14bd7ba94a4ddf900fc7a","slug":"video-villagers-shared-their-problems-in-amar-ujala-samvad-organized-in-bironda-village-of-greater-noida-2025-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमर उजाला संवाद... बारात घर से लेकर शमशान घाट और कब्रिस्तान हो रहे हैं जर्जर, नहीं हो रही सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमर उजाला संवाद... बारात घर से लेकर शमशान घाट और कब्रिस्तान हो रहे हैं जर्जर, नहीं हो रही सुनवाई
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 02:24 PM IST
Link Copied
बिरौंडा गांव को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भले ही दो दशक पहले आदर्श गांव घोषित कर दिया हो, लेकिन यहां के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बने बारात घर, शमशान घाट और कब्रिस्तान जर्जर स्थिति में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण इनकी स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। बारात घर का बिल्कुल प्रयोग ही नहीं हो पा रहा है। वहीं, शमशान घाट और कब्रिस्तान भी देखरेख के अभाव में जर्जर हो रहे हैं।
अमर उजाला के ग्रामीण संवाद में सोमवार को बिरौंडा गांव के ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई। ग्रामीणों का आरोप है कि जबसे प्रधानी खत्म हुई है तब से गांव का विकास रूक गया है। गांव में नगर पालिका या नगर पंचायत की मांग की है। गांव के मुख्य मार्ग से लेकर गलियों की स्थिति बदहाल हो चुकी है। जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़कें जर्जर होने के कारण दोपहिया वाहन सवार हादसे का शिकार होते रहते हैं। इसके अलावा गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में गांव में घुटनों से पानी भर जाता है। जिससे निकलना लोगों की मजबूरी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव होने से गांव में बीमारियां भी फैली रहती हैं। साथ ही गांव की गलियों में झाड़ू नहीं लगने के कारण चारों तरफ गंदगी फैली रहती है जिससे मच्छर पनपते हैं और बीमारियां फैलती हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियां भी साफ करने सफाई करने नहीं आता है। जिस कारण नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के पोल पर लगी स्ट्रीट लाइटें सिर्फ शोपीस के लिए लगी हुई हैं। करीब 80 फीसदी लाइटें जलती ही नहीं हैं। जिस कारण गांव में रात के समय में अंधेरा बना रहता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।