{"_id":"6908c642cc4300e7ce02f829","slug":"video-training-of-teachers-started-in-greater-noida-diet-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा शिक्षकों का प्रशिक्षण: सात शिक्षण कौशलों पर फोकस, निपुण भारत मिशन को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा शिक्षकों का प्रशिक्षण: सात शिक्षण कौशलों पर फोकस, निपुण भारत मिशन को मिलेगी गति
ग्रेटर नोएडा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सात आधारभूत शिक्षण कौशल पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को शिक्षण की बुनियादी दक्षताओं से सशक्त बनाना है ताकि वे विद्यार्थियों के अधिगम परिणामों में सुधार ला सकें तथा निपुण भारत मिशन और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान दे सकें। प्रशिक्षण में जनपद के सभी संकुलों से चयनित शिक्षकों को बुलाया गया है। डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में प्रभावशीलता, आत्मविश्वास और नवाचार विकसित करने में सहायता करेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को व्यावहारिक कौशलों के प्रयोग में दक्ष बनाना है ताकि वे अपने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सुनिश्चित कर सकें। इस मौके पर नियाज वारिस वारसी, अर्चना पाण्डेय, नीता सिंह व वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।