{"_id":"692b08aed1332b6c650dde81","slug":"video-sir-mega-campaign-launched-at-booths-in-gautam-buddha-nagar-2025-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गौतम बुद्ध नगर में बूथों पर चला एसआईआर का महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गौतम बुद्ध नगर में बूथों पर चला एसआईआर का महाअभियान
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:22 PM IST
Link Copied
गौतमबुद्ध नगर में चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत शनिवार को सभी बूथों पर बैठकर बीएलओ ने काम किया। इस दौरान उन मतदाताओं पर काम किया गया, जिनका नाम मतदाता सूची में है, लेकिन अभी गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बूथों पर बीएलओ मौजूद रहें। उसके बाद बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने का काम किया। अभियान के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम से लेकर एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने भी बूथों पर जाकर मतदाताओं से बात की और वहां आने वाली समस्याओं का समाधान कराया। साथ ही तीनों विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व उपजिलाधिकारी भी दिन भर क्षेत्र में रहे और बूथों पर नजर रखी। इस दौरान मतदाताओं ने अपनी समस्याओं को रखा। कुछ जगह पर बीएलओ के पास जानकारी का आभाव दिखा। मतदाताओं ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की। उच्च अधिकारियों ने उन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।