{"_id":"6b043d23ea804aceaf036455","slug":"video-scene-reminiscent-of-rishikesh-unfolds-at-noida-maharishi-ashram-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा के महर्षि आश्रम में ऋषिकेश जैसा नजारा, रेत के मंदिर और ग्रामीण झलक बनी आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा के महर्षि आश्रम में ऋषिकेश जैसा नजारा, रेत के मंदिर और ग्रामीण झलक बनी आकर्षण
नोएडा में महर्षि नगर स्थित महर्षि आश्रम इन दिनों ऋषिकेश जैसा नजर आ रहा है। चारों ओर आध्यात्मिक सजावट, हवन कुंड और रेत से बन रहे भव्य मंदिर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। उड़ीसा से आए कलाकार देश के कई बड़े मंदिरों की प्रतिकृतियां रेत से तैयार कर रहे हैं। रेत से बने इन मंदिरों की भव्यता और बारीक कारीगरी देखते ही बन रही है। आश्रम परिसर में हवन कुंड के साथ-साथ ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक भी तैयार की गई है जहां ग्रामीणों की झोपड़ियां, पशुओं को रखने का स्थान और पुराने रहन-सहन को दर्शाया गया है। इसी परिसर में 27 नवंबर से श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। परम पूज्य संत महर्षि महेश योगी जी के दैवीय आशीर्वाद से आयोजित यह कथा 5 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 8 बजे तक होगी। कथा वाचन देवी कृष्ण प्रिया करेंगी। आयोजन को ज्योतिर्मठ-बद्रिकाश्रम के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती महाराज भी मौजूद रहेंगे। कथा से पूर्व 26 नवंबर को प्रातः 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम स्थल गेट नंबर-6, महर्षि आश्रम, महर्षि नगर में होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।