{"_id":"68fe1b90a97c68d7d10999b1","slug":"video-resident-of-11-avenue-society-located-in-gaur-city-raised-issue-by-amar-ujala-samvad-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौड़ सिटी स्थित 11 एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों का आरोप, बिल्डर और प्राधिकरण के बीच पिस रही सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौड़ सिटी स्थित 11 एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों का आरोप, बिल्डर और प्राधिकरण के बीच पिस रही सुविधाएं
ग्रेटर नोएडा सोसाइटी को जोड़ने वाली सड़क के उखाड़ जाने के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों की सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बहता रहता है। सोसाइटी के बाहर फैली गंदगी के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। इन सभी मुद्दों को गौड़ सिटी दो स्थित 11 एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों ने रविवार को अमर उजाला संवाद में उठाया। निवासियों ने बताया कि वह बिल्डर और प्राधिकरण के समन्वय नहीं होने के करना पिस रहे हैं। उनका आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से जब सड़क बनवाने की मांग की जाती है तो उन्हें जवाब दिया जाता है कि गौड़ सिटी दो की सड़क बिल्डर की ओर से बनवाई जाएगी। जब बिल्डर से मांग की जाती है तो उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिलता है। सड़क खराब होने के कारण आए दिन सोसाइटी के बाहर कोई न कोई घायल हो रहा है। उखड़ी सड़क पर गिट्टी के कारण कई बार लोगों को गंभीर चोटे भी लग चुकी है। उसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाएं जा रहे हैं।
निवासियों ने बताया कि पुलिस बूथ बना दिया गया है, लेकिन आज तक उसमें किसी को कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिया है। अतिक्रमण के कारण निवासियों को घरों में पहुंचने में एक से दो घंटा लग जाता है। हर तरफ केवल जाम ही जाम दिखाई देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।