{"_id":"6ada1876f945af01590333e7","slug":"video-praveen-kumar-of-jewar-won-the-gold-medal-in-japan-despite-illness-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीमारी के आगे नहीं मानी हार: जापान में जीता स्वर्ण पदक, जानें जीत पर क्या बोले जेवर के प्रवीण कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी के आगे नहीं मानी हार: जापान में जीता स्वर्ण पदक, जानें जीत पर क्या बोले जेवर के प्रवीण कुमार
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के गोविंदगढ़ में रहने वाले प्रवीण कुमार ने बीमारी के बावजूद हार नहीं मानी और जापान में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया। प्रवीण की मां निर्दोष देवी ने बताया कि परिवार की रोज सुबह-शाम प्रवीण से बात होती है। बुधवार सुबह भी बातचीत के दौरान प्रवीण ने अपनी तबीयत खराब होने और बुखार आने की जानकारी दी थी। प्रवीण जंप लगाने के लिए जा रहे थे, तब वह लाइव मुकाबला देख रही थीं। उस समय मन में परिणाम को लेकर घबराहट थी, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास था कि उनका बेटा हर बार की तरह इस बार भी स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगा और देश का नाम रोशन करेगा।
मां निर्दोष देवी ने बताया कि कुछ महीने पहले प्रवीण की चाचा और दादी का निधन हो गया था। इन घटनाओं के कारण प्रवीण हताश भी थे। इसके बावजूद जब भी देश के सम्मान की बात आती है, तो वह अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास करते हैं। प्रवीण के पदक जीतने पर परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। गांव में जब लोग परिवार को सम्मान देते हैं, तो उन्हें बेटे की उपलब्धि पर और भी गर्व महसूस होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।